थरूर को रविशंकर ने कहा छुटभैया नेता , बोले- शिव के अपमान पर माफी मांगें राहुल
रायपुर। शशि थरूर के प्रधानमंत्री मोदी पर दिए विवादित बयान को लेकर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। रविशंकर प्रसाद ने छत्तीसगढ़ में थरूर को छुटभैया नेता बताते हुए उनके बयान के लिए राहुल गांधी को मांफी मांगने के लिए कहा है। थरूर ने मोदी को 'शिवलिंग पर बैठे बिच्छू' की संज्ञा दी थी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रचार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा, ''राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने जाते हैं, वहीं उनकी पार्टी के छुटभैये नेता शशि थरूर भगवान शिव पर विवादास्पद बयान देकर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करते हैं। इस नाटक के लिए राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।''

थरूर के हवाले से यह था विवादास्पद बयान
शशि थरूर ने एक किताब के हवाले से कहा था कि मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं, जिसे आप हाथ से हटा नहीं सकते और चप्पल से मार भी नहीं सकते।''

रविशंकर प्रसाद ने रैली में ये बातें भी कहीं
रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की छत्तीसगढ़ में किए गए विकाय कार्यों के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा कि रमन की अगुवाई में 15 सालों में छत्तीसगढ़ ने काफी तरक्की की है, जिसके कारण आज छत्तीसगढ़ का नाम देश के विकासशील राज्यों में गिना जाता है। साथ ही उनकी सहजता, सरलता, सादगी, विनम्रता उन्हें देश के कुशल मुख्यमंत्रियों की श्रेणी में खड़ा करता है। आज छत्तीसगढ़ के विकास को देखकर गर्व होता है।

नक्सलवाद पर साधा निशाना
नक्सलवाद के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार माओवादियों के खिलाफ पूरी ताकत के साथ लड़ रही हैं। लेकिन मानव अधिकार कार्यकर्ता माओवादियों के पक्ष में काम करते हैं। ये समझना होगा कि जबतक माओवादी देश में हैं, वे विकास में बाधक हैं।
#WATCH Shashi Tharoor in Bengaluru, says, "There's an extraordinarily striking metaphor expressed by an unnamed RSS source to a journalist, that, "Modi is like a scorpion sitting on a Shivling, you can't remove him with your hand & you cannot hit it with a chappal either."(27.10) pic.twitter.com/E6At7WrCG5
— ANI (@ANI) October 28, 2018
दंतेवाड़ा नहीं गए रविशंकर
रविवार रात भाजपा नेता नं रविशंकरदलाल पर दंतेवाड़ा में धारदार हथियार से हुए हमले की वारदात के बाद केंद्रीय मंत्री ने किरंदुल में होने वाली आमसभा में जाना कैंसिल कर दिया। इस हमले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications