हनुमान चालीसा को लेकर सांसद नवनीत कौर और रवि राणा ने छोड़ी जिद, इस वजह से मातोश्री के बाहर पाठ किया स्थगित
नई दिल्ली, 23 अप्रैल। मुंबई में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को खुला चैलेंज देने वाली निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ की जिद फिलहाल के छोड़ दी है। नवनीत ने कहा है कि वे अपने रुख पर कायम हैं। उन्हें कोई रोक नहीं सकता। वो हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करेंगी।

महाराष्ट्र में शिवसेना और निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के बीच हनुमान चालीसा पाठ को लेकर घमासान जारी है। नवनीत राणा सीएम उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही थी। अब उन्होंने अपना निर्णय फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। नवनीत ने आरोप लगाया कि उनकी ओर से शिवसेना को लेकर बायान के बाद शिवसेना कार्यकर्ता उनके घर के बाहर जमा हो गए। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है लेकि वे अपने निर्णय पर कायम हैं। नवनीत राणा ने कहा कि वे हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करेंगी।
वहीं शनिवार को सांसद नवनीत राणा के रुख में नरमी आई। उन्होंने पीएम मोदी के रविवार को मुंबई में कार्यक्रम को देखते हुए मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ किया स्थगित कर दिया। उनके पति विधायक रवि राणा ने कहा कि वे अपना विरोध वापस ले रहे हैं क्योंकि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई आ रहे हैं। वहीं सांसद नवनीत कौर ने महारा












Click it and Unblock the Notifications