कई दिनों से लापता है भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन की बड़ी बेटी, पहले भी घर से भाग चुकी है
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बॉलीवुड एक्टर और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन शुक्ला की 19 साल की बेटी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। वो 20 दिनों से लापता है। आप सुनकर दंग रह जाएंगे कि ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले भी वो कुछ दिनों के लिए लापता हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक तीनों बेटियों का नाम तनिष्क, इशिता और सक्षम हैं। वहीं बेटे का नाम रेवा है। पुलिस ने बताया कि रवि किशन ने बड़ी बेटी तनिष्क के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार रवि किशन की बेटी ने ऎसा पहली बार नहीं किया।
वो पहले भी घर छोड़कर जा चुकी है। फिलहाल पुलिस उनकी बेटी को तलाशने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में की हैं। अब जल्द ही वह एक फिल्म में सख्त पुलिसवाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications