जायरा के फैसले पर भड़कीं थीं रवीना, अब हुआ पछतावा तो डिलीट किया ट्वीट
नई दिल्ली। हाल ही में एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक्टिंग छोड़ने की बात कही थी। इस बात के सामने आने के बाद से वे काफी चर्चाओं में आ गई हैं। कोई उनके इस फैसले के लिए उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई इसे उनकी बड़ी भूल बता रहा है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि जायरा ने शायद से फैसला किसी के दवाब में आकर लिया है। इस कड़ी में जायरा पर बुरी तरह से बरसीं रवीना टंडन को अब अपने कड़े शब्दों पर पछतावा हो रहा है।

'दबाव में थी तो इसपर लंबा पोस्ट क्यों नहीं लिखा जायरा ने'
दरअसल टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार जायरा ने किसी के दबाव में बॉलीवुड को छोड़ने का फैसला लिया है। इस खबर के वीडियो को कोट करते हुए रवीना ने लिखा 'अगर यह सही है कि उसने प्रेशर में इंडस्ट्री छोडने का फैसला किया है तो यह दुखद है। क्या वो इस डर को लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट नहीं लिख सकती थी? वो कई नौजवान लड़कियों की रोल मॉडल है।'
'मुझे अपने कहे कड़वे शब्दों पर पछतावा हो रहा है'
अपने अगले ट्वीट में रवीना ने जायरा के लिए लिखा- 'मैं उसके अच्छे भविष्य की कामना करती हूं। यह वीडियो देखने के बाद मुझे अपने कहे पर पछतावा हो रहा है जो मैंने तुरंत रिएक्शन दिया था। ऐसा हो सकता है कि उसे ऐसा लिखने पर मजबूर किया गया। मेरे जैसे लोग जो फिल्म, सिनेमा और इंडस्ट्री से बेहद प्यार करते हैं उनके लिए यह स्वीकार्य नहीं है। ट्वीट डिलीट कर रही हूं जो सुनने में बेहद कड़वा था।'
जायरा के फैसले पर इस कदर भड़क गईं थीं रवीना
जायरा के धर्म का नाम पर इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए रवीना मे लिखा था- 'कोई फर्क नहीं पड़ता अगर वो लोग जिन्होंने महज 2 फिल्मों में काम किया है, इस इंडस्ट्री के प्रति कृतज्ञता महसूस नहीं करते हैं कि उन्हें यहां क्या-क्या मिला है। उम्मीद करिए कि वो शांति के साथ यहां से निकल जाएं और अपने उल्टे रास्तों पर चलने वाली सोच को खुद तक ही सीमित रखें।'

जायरा के एक ट्वीट से अचानक मचा था बवाल
जायरा ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर साफ शब्दों में लिखा था कि फिल्म इंड्स्ट्री से जुड़ने पर वो अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं लेकिन वो बीते कुछ समय से खुद को समझाने की कोशिश कर रही थीं कि वो जो कर रही हैं वो सब सही है लेकिन उन्हें आखिरकार समझ आ गया है कि अपने धर्म इस्लाम की बताई हुई राह पर चलने में वो एक बार नहीं बल्कि 100 बार असफल रहीं हैं।
यह भी पढ़ें- जायरा वसीम के फैसले पर भड़कीं रवीना टंडन, शिवसेना-कांग्रेस-भाजपा ने भी उठाए सवाल
-
Chat Viral: 'परमिशन मांग रहे हो या बता रहे हो', बीमार एम्प्लॉई की छुट्टी पर मैनेजर की डिमांड सुन भड़के यूजर्स -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications