इस एक्‍ट्रेस के साथ चूहों ने कुछ ऐसा किया कि अब नहीं करेंगी ट्रेन में सफर

नई दिल्‍ली। 90 की दशक की सुपरहिट मराठी एक्‍ट्रेस निवेदिता सराफ के साथ ट्रेन में सफर के दौरान जो हुआ उसने रेलवे में साफ-सफाई के दावों की पोल खोल दी। जी हां देवगिरी एक्‍सप्रेस में सफर कर रहीं निवेदिता का पर्स चूहों ने काट डाला।

Rats tatters purse of Marathi actress Nivedita Saraf in train

जानकारी के मुताबिक निवेदिता रविवार को एक शूट के सिलसिले में देवगिरी एक्‍सप्रेस से मुंबई से लातूर जा रही थी। वो AC 2nd क्‍लास में थीं। बर्थ पर आने के बाद उन्‍होंने अपना बैग और पर्स सीट के नीचे रख दिया।

लातूर पहुंचने के बाद जब उन्‍होंने अपना सामान सीट के नीचे से निकाला तो उनका पर्स पूरी तरह कटा हुआ था। निवेदिता के मुताबिक उनका पर्स कोच में घूम रहे चूहों ने काटा है। निवेदिता ने इसकी शिकायत कोच अटेंडेंट से भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

आपको बताते चलें कि निवेदिता सराफ ने करीब 2 दर्जन मराठी फिल्‍मों में काम किया है। उन्‍होंने हिंदी-मराठी एक्‍टर और कॉमेडियन अशोक सराफ से शादी की है। उनके बेटे अनिकेत भी फिल्‍म इंडस्‍ट्री से ही जुड़े हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+