Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी समेत 12 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, IMD ने जारी किया Rain Alert
Weather Forecast Today: देश के सभी राज्यों में मानसूनी बारिश हो रही है, हालांकि इसी तीव्रता कहीं कम कहीं ज्यादा है, भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी कि 17 जुलाई के लिए देश के 12 राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है, उसक कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते कई राज्यों में मूसलाधार बरसात की आशंका बनी हुई है।
उसने जिन राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया है उनके नाम हैं- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, झारखंड और पश्चिम बंगाल।

दिल्ली में भारी बारिश की आशंका
दिल्ली-एनसीआर में आज से तगड़ृी बरसात के आसार हैं, आज पूरे दिन यहां पर बादल छाए रहेंगे,घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि आज और कल यहां दोनों दिन बरसात होगी।
यूपी के 17 जिलों में रेन अलर्ट
जौनपुर, चंदौली, बलिया, बनारस, गाजीपुर, उन्नाव, कानपुर, इटावा, गोंडा, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, फैजाबाद में आज भारी बरसात की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।
बिहार के 17 जिलों में होगी बरसात
नालंदा, बांका, समस्तिपुर, पटना, तिरहुत, सारण, भागलपुर, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज में येलो अलर्ट जारी है।
महाराष्ट्र के 16 जिलों में रेन अलर्ट
मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, धुले, नंदुरबार, जलगांव, अहमदनगर, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर में येलो अलर्ट जारी है।
राजस्थान के 13 जिलों में होगी बरसात
जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, फलोदी, अजमेर, ब्यावर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और अलवर में भारी बारिश की आशंका है।
उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम
देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और नैनाीतल में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी है।
दक्षिण भारत में बरसेंगे बादल
चेन्नई, कोयंबटूर, कांचीपुरम और मदुरै ,बागलकोट, बल्लारी ,बेलगाम, बेंगलुरु में भी हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।


Click it and Unblock the Notifications
