Petrol Diesel Price: गाड़ी की टंकी फुल करने से पहले जान लें आज देश में कितने में मिल रहा है पेट्रोल डीजल?

Petrol Diesel Price: अगर शुक्रवार, 17 जुलाई को गाड़ी की टंकी फुल करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रुड ऑयल की कीमतों में जारी हलचल के बाद भी देश भर में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ऐसे में वाहन चालकों और आम लोगों को आज भी पुराने दामों पर ही पेट्रोल और डीजल उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं आज आपके शहर में कितना है फ्यूल रेट...

petrol-diesel-price-today-

दिल्ली-NCR में क्या हैं आज के पेट्रोल-डीजल के दाम?

दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 101.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध है।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है।

बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है, जो कई बड़े शहरों की तुलना में कम है।

हैदराबाद में आज पेट्रोल 115.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है, जो देश के महंगे शहरों में शामिल है।

इसी तरह भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोई बड़ा बदलाव होता है या टैक्स संरचना में संशोधन किया जाता है, तो उसी के अनुसार ईंधन की कीमतों में बदलाव किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद भी नहीं बदले दाम?

ईरान अमेरिका सीजफायर टूटने के बाद मिडिल ईस्ट में एक बाऱ फिर तनाव बढ़ गया है। जिससे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भी अस्थिरता बनी हुई है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में ईंधन की कीमतें केवल कच्चे तेल की कीमतों पर ही निर्भर नहीं करतीं। इसमें रुपये और डॉलर की विनिमय दर, परिवहन लागत, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स, डीलर कमीशन और अन्य कई आर्थिक कारकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

अलग-अलग शहरों में रेट अलग क्यों होते हैं?

भारत में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतें केवल अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों पर तय नहीं होती। अलग-अलग राज्यों द्वारा लगाए जाने वाले वट के कारण फ्यूल की कीमतें अलग होती हैं। यही वजह है कि दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद और अन्य शहरों में रेट अलग-अलग दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+