Delhi LPG Price: दिल्ली में 17 जुलाई को नहीं बदले गैस के दाम, सिलेंडर खरीदने से पहले जान लें आज के ताज़ा रेट

Delhi LPG Price: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इसके बाद भी देशभर में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतें आज स्थिर बनी हुई हैं। इसका असर फिलहाल भारतीय उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ा है।

राजधानी दिल्ली में 17 जुलाई को LPG की कीमतें जारी कर दी गई हैं, अगर आप गैस बुकिंग कराने जा रह हैं तो आज का ताजा रेट देख ले।

delhi-lpg-price-today

सरकारी तेल विपणन कंपनियां घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा कीमतें तय करती हैं, आइए देखते हैं आज कितना है गैस सिलेंडर के दाम...

घरेलू गैस के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹942 बनी हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 7 जून 2026 को बदलाव किया गया था। उस समय घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा किया गया था। इसके बाद से अब तक घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कारोबारियों के लिए राहत की खबर

हालांकि इस महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में भी कोई उतराव चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा। 19 Kg वाले सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 से घटकर ₹2,930 हो गई है। यानी इसमें भी कई बदलाव नहीं किया गया है। ये राहत होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैफे, मिठाई की दुकानें, कैटरिंग सेवाएं और अन्य छोटे-बड़े व्यवसायों के लिए राहत लेकर आई है।

दिल्ली में आज कितनी है lpg गैस की कीमतें

17 जुलाई 2026 को एलपीजी सिलेंडर के ताज़ा रेट

  • शहर घरेलू एलपीजी (14.2 kg): ₹942.00
  • कमर्शियल एलपीजी (19kg) ₹2,930.00

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्यों बढ़ी चिंता?

हाल के दिनों में ईरान-अमेरिकी टेंशन के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ गया है। जिसके कारण वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आमतौर पर कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से पेट्रोलियम प्रोड्क्ट की लागत भी बढ़ जाती है।

हालांकि भारत में एलपीजी की खुदरा कीमतें सीधे अंतरराष्ट्रीय कीमतों से नहीं जुड़ी होतीं, बल्कि इन्हें सरकारी तेल कंपनियां विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए तय करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+