माया टाटा ही नहीं, ये भी बन सकते हैं रतन टाटा के उत्तराधिकारी? कौन-कौन संभाल सकता है टाटा का साम्राज्य?
Ratan Naval Tata Succession (Tata Group): दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। रतन टाटा ने उद्योग जगत पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। टाटा ग्रुप का दशकों से भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में वर्चस्व रहा है। रतन टाटा ने 74 साल की उम्र में 2012 में टाट ग्रुप के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट ले लिया था। रतन टाटा ने शादी नहीं की थी और ना ही उनका कोई संतान है, ऐसे में रतन टाटा के उत्तराधिकार को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है?
रतन टाटा के निधन के बाद अब हर कोई ये जानना चाहता है कि उनकी विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा? कौन 34 लाख करोड़ रुपये के टाटा समूह के व्यापारिक साम्राज्य का उत्तराधिकारी बनेगा? असल में टाटा ग्रुप में उत्तराधिकार योजना पहले से बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- Ratan Tata Successor: कौन हैं माया टाटा? जो हो सकती हैं रतन टाटा की उत्तराधिकारी, रिश्ते में क्या लगती हैं?
फिलहाल रतन टाटा का उत्तराधिकारी बनने की रेस में सबसे पहला नाम माया टाटा का आ रहा है। माया टाटा, नोएल टाटा की बेटी हैं। नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। आइए जानें माया टाटा के अलावा किन-किन नामों की चर्चा है?
Tata family Tree: जानिए टाटा परिवार के बारे में?
टाटा ग्रुप के फ्यूचर लीडर के बारे में जानने से पहले टाटा परिवार के बारे में जानना जरूरी है। टाटा ग्रुप की शुरुआत जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा ने 1870 में की थी। जमशेदजी टाटा की पत्नी का नाम हीराबाई डाबू था, इनके तीन बच्चे थे, राबजी टाटा, धुनबाई टाटा और रतनजी टाटा थे। सर दोराबजी टाटा जमशेदजी टाटा के बड़े बेटे थे। इन्होंने ही टाटा ट्रस्ट और टाटा स्टील की नींव रखी थी।
सर दोराबजी टाटा ने 14 फरवरी 1898 को लेडी मेहरबाई टाटा से की थी। रतन टाटा के दादा का नाम सर रतनजी टाटा था। वे जमशेदजी टाटा के दूसरे बेटे थे। इन्होंने दो शादी की थी। पहला विवाह लेडी नवाजबाई से की थी। इनकी कोई अपनी औलाद नहीं है। इन्होंने नवल टाटा को गोद लिया था, जो रतन टाटा के पिता थे। सर रतनजी टाटा 1928 से 1932 के बीच टाटा ग्रुप के चेयरमैन थे।
सर रतन जी टाटा ने दूसरी शादी फ्रेंच महिला सुजैन ब्रियर से की थी। इन दोनों का एक बेटा हुआ, जिसका नाम जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा था, जिनको आप जेआरडी टाटा के नाम से जानते हैं। साल 1925 में जेआरडी टाटा ने टाटा ग्रुप के साथ काम करना शुरू किया था। 1932 में जेआरडी ने टाटा एयरलाइंस की स्थापना की थी, जो बाद में एयर इंडिया के नाम से जानी गई।

इसके बाद बारी आती है, रतन टाटा की, रतन टाटा का पूरा नाम रतन नवल टाटा है। इनके पिता नवल टाटा थे और मां का नाम सूनी टाटा था। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ हुआ। रतन टाटा का पालन-पोषण उनकी दादी लेडी नवाजबाई टाटा ने की थी।
इसके बाद हैं, जिमी टाटा, जो नवल टाटा और सूनी टाटा के बेटे हैं। ये रतन टाटा के सगे छोटे भाई है। जिमी टाटा फिलहाल मुंबई में रहते हैं। टाटा ग्रुप में उनकी भी हिस्सेदारी है। उन्होंने भी शादी नहीं की है।
इसके बाद नंबर है, नोएल टाटा का, नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं। रतन नवल टाटा के सौतेले भाई हैं। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक नोएल टाटा अभी टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, ट्रेंट, वोल्टाज और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन हैं। नोएल टाटाटाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन के पद पर भी हैं। नोएल टाटा, टाटा ग्रुप के साथ 40 सालों से जुड़े हैं। नोएल टाटा सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रट के ट्रस्टी भी हैं

Ratan Tata Successor: कौन-कौन हो सकता है टाटा ग्रुप का फ्यूचर लीडर?
अब बात करते हैं टाटा ग्रुप के उत्तराधिकार की योजना को लेकर। फिलहाल एन चंद्रशेखरन टाटा संस (Tata Sons) के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। ये 2017 से इस पद पर हैं। अगर फ्यूचर के लीडरशिप की बात करें तो इसमें नाम नोएल टाटा और उनके बच्चों का है। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं - माया टाटा, नेविल टाटा और लीह टाटा। जो आने वाले वक्त में टाटा ग्रुप के संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं।
who is Maya Tata: कौन हैं माया टाटा?
34 वर्षीय माया टाटा, टाटा समूह से फिलहाल जुड़ी हुई हैं। माया टाटा ने बेयस बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से डिग्री ली है। माया टाटा ने टाटा ऑपर्च्युनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में कई अहम पदों पर काम किया है। टाटा न्यू ऐप को लॉन्च करने में भी माया टाटा अहम भूमिका निभा रही हैं।
who is Neville Tata: कौन हैं नेविल टाटा
32 वर्षीय नेविल टाटा फैमिली बिजनेस में कुछ सालों से काम कर रहे हैं। नेविल टाटा टोयोटा किर्लोस्कर समूह की मानसी किर्लोस्कर से शादी की है। नेविल टाटा, ट्रेंट लिमिटेड के तहत एक प्रमुख हाइपरमार्केट चेन, स्टार मार्केट के हेड भी हैं।
who is Leah Tata: कौन हैं लीह टाटा?
लीह टाटा, नोएल टाटा की सबसे बड़ी बेटी हैं। उन्होंने मैड्रिड, स्पेन में IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। 39 वर्षीय लीह टाटा ने 2006 में टाटा ग्रुप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लीह टाटा, ताज होटल्स में सहायक प्रबंधक भी थीं। लीह टाटा फिलहाल इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड में उपाध्यक्ष हैं। नेतृत्व की भूमिका संभालने से पहले उन्होंने कंपनी में कई भूमिकाएं निभाई थीं।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications