Ratan Tata throwback pic: बचपन को याद कर भावुक हुए रतन टाटा, भाई जिमी के साथ की तस्वीर शेयर की

टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर अपनी भाई के साथ की बचपन की तस्वीरे शेयर की है। जो 1945 में ली गई थी।

Ratan Tata shared a throwback picture with his brother Jimmy Tata

Ratan Tata throwback picture टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई जिमी टाटा और उनके कुत्ते के साथ एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा और यह पोस्ट ऑनलाइन वायरल हो रही है। पूरी दुनिया में अपनी कामयाबी का झंडा गाढ़ने वाले टाटा परिवार के लोगों के बारे में अधिक लोग नहीं जानते हैं।

रतन टाटा ने अपने भाई जिमी के साथ की 78 साल पुरानी तस्वीर की शेयर

रतन टाटा ने अपने भाई जिमी के साथ की 78 साल पुरानी तस्वीर की शेयर

78 साल पुरानी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए 85 साल के रतन टाटा ने लिखा कि, वो खुशी के दिन थे। हमारे बीच कुछ भी नहीं आया। (1945 मेरे भाई जिमी के साथ)। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में, दोनों भाई अपने पालतू कुत्ते को साइकिल पर बैठे कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। बता दें कि रतन टाटा भी अपनी भाई की तरह कुत्तों को पालने का शौक है।

वायरल हो गई तस्वीर

रतन टाटा के मुताबिक, यह तस्वीर आज से 78 साल पहले 1945 में ली गई थी। रतन टाटा द्वारा तस्वीर साझा करते ही यह वायरल हो गई। महज कुछ घंटों में 1 मिलियन से ज्‍यादा लोगों ने इस तस्‍वीर को लाइक किया। यूजर्स उनकी इस तस्वीर को जमकर पसंद कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि, प्रेरणा, आदर्श, सम्माननीय, मानव होने के नाते, सच्चे भारतीय।

बेहद की सिंपल लाइफ जीते हैं जिमी टाटा

बेहद की सिंपल लाइफ जीते हैं जिमी टाटा

जिम्मी टाटा अपने भाई रतन टाटा से 2 साल छोटे हैं। रतन टाटा की तरह उन्होंने भी शादी नहीं की है। अनमैरिड जिमी को अकेले रहना पसंद है। जिमी बहुत ही सिंपल लाइफ जीते हैं। जिमी मुंबई के कोलाबा में एक 2 बीएचके फ्लैट में रहते हैं। जिमी टाटा के पास फोन भी नहीं और न ही कोई सेक्रेटरी। ऐसे में उनके और बाहरी दुनिया के बीच का कनेक्शन हैं अखबार। वे अधिकतर अपना समय अखबार के साथ बिताते हैं।

वे टाटा की लगभग कंपनी में शेयरहोल्डर हैं

वे टाटा की लगभग कंपनी में शेयरहोल्डर हैं

जिमी को व्यवसाय करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि वे टाटा की लगभग कंपनी में शेयरहोल्डर हैं। साल 1989 में पिता नवल टाटा की मौत के बाद वह सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी रहे। रतन टाटा के पिता का नाम नवल टाटा था। उनकी माता का नाम सूनू टाटा था। जब रतन टाटा केवल 10 साल के थे तो इनके माता पिता अलग हो गए थे। उसके बाद दोनों भाइयों का लालन पालन उनकी दादी नवजबाई टाटा ने किया । इनका का एक सौतेला भाई भी है जिसका नाम नोएल टाटा है।

Recommended Video

      Ratan Tata Love Story: Ratan Tata को हुई थी 4 बार मोहब्बत लेकिन आज भी हैं सिंगल | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+