पाक के खिलाफ भारत के सख्त रुख की रतन टाटा ने की तारीफ

नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले के बाद जिस तरह से भारत पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अलग-थलग करने की कोशिश में जुटा है उसकी उद्योगपति रतन टाटा ने तारीफ की है।

ratan tata

उरी आतंकी हमले का बदला, पीओके में आतंकियों को इंडियन आर्मी ने घुसकर मारा

रतन टाटा ने पाकिस्तान में आयोजित होने वाली सार्क समिट का बहिष्कार किए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले पर गर्व है।

सुषमा स्वराज को आया अमेरिका से फोन, पाक के साथ मामला ना बढ़ाएं

रतन टाटा ने ट्वीट करके लिखा है कि भारत सरकार के सार्क समिट की मीटिंग का बहिष्कार किए जाने के कठोर फैसले व अन्य सार्क देशों के समर्थन पर गर्व है।

सर्जिकल स्ट्राइक: सेंसक्स 550 अंक गिरा, कराची का बाजार धड़ाम

रतन टाटा के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। उनके ट्वीट को 2000 से अधिक लोगों ने अभी तक ट्वीट किया है जबकि 3200 से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है।

आपको बता दें कि उरी में सेना के कैंप में आतंकी हमले के बाद 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे जिसके बाद भारत ने सार्क समिट का बहिष्कार कर दिया था जोकि पाकिस्तान में होने वाली थी।

भारत के फैसले का समर्थन करते हुए भूटान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने भी सार्क समिट का बहिष्कार किया, जिसके बाद सार्क समिट को रद्द कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+