Ratan Tata No More : 'अनगिनत यादें...रतन टाटा के जाने से बहुत दुखी हूं', भावुक हुए पीएम मोदी, कही दिल की बात
PM Modi Remembers Ratan Tata: देश के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा अब हमारे बीच में नहीं रहे। बुधवार रात 86 वर्ष की आयु में टाटा समूह के पितामह का मुंबई में निधन हो गया, वो उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे।
उनके दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को आज मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा जाएगा, जहां सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

रतन टाटा के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है, महाराष्ट्र और झारखंड सरकार ने आज एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है तो वहीं आम से लेकर खास तक ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्जित की है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि 'श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे।'
उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया-PM मोदी
'उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।'
अपनी और रतन टाटा की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर भी शेयर की
इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपनी और रतन टाटा की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर भी शेयर की है। पीएम मोदी ने अपनी हार्दिक भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, "श्री रतन टाटा जी के साथ मेरी बातचीत की अनगिनत यादें हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान, हम अक्सर मिलते थे और कई मुद्दों पर चर्चा करते थे, और मुझे हमेशा उनकी अंतर्दृष्टि अविश्वसनीय रूप से समृद्ध करने वाली लगती थी। दिल्ली आने के बाद भी हमारी बातचीत जारी रही। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूx, ठिन समय में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।"
हर्ष गोयनका ने एक्स पर टाटा की मृत्यु की पुष्टि की
आपको बता दें कि सम्मानित उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन नवल टाटा का गुरुवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रक्तचाप में अचानक गिरावट के कारण उन्हें ICU में स्थानांतरित करना पड़ा। उन्हें पहले नियमित स्वास्थ्य मूल्यांकन के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन टाटा ने सोशल मीडिया पर उनकी स्थिति के बारे में लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि "चिंता का कोई कारण नहीं है।" आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने एक्स पर टाटा की मृत्यु की पुष्टि की।












Click it and Unblock the Notifications