Ratan Tata Last Video Viral: निधन से पहले पूरी तरह से फिट थे रतन टाटा!, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Ratan Tata Last Video Viral: भारत के मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का 9 अक्टूबर को निधन हो गया। रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा की अचानक मौत की खबर सुनकर पूरा देश सदमे में है। हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर भारत के "रतन" को ऐसा क्या हुआ जिससे वो ऐसे अचानक सदा के लिए दुनिया को छोड़ कर चले गए?
इन्हीं सवालों के बीच अब रतन टाटा का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रतन टाटा पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रतन टाटा हमेशा की तरह रतन टाटा अपने वॉकर को हाथ में पकड़कर बिना किसी की मदद के चलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रतन टाटा के साथ उनका स्टाॅफ भी नजर आ रहा है। इतना ही नहीं वीडियो के अंत में रतन टाटा बिना वॉकर के सहारे के भी नजर आ रहे हैं।
इसके बाद उनको कोई देख नहीं पाया!
सोशल मीडिया पर शेय किए गए इस वीडियो का शेयर करने वाले ने लिखा है "रतन टाटा जी का यह आखिरी वीडियो है, इसके बाद उनको कोई देख नहीं पाया!"सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन देते हुए दुख व्यक्त कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- रतन टाटा की मौत की खबर सुन सदमे में आई पूर्व प्रेमिका! थ्रोबैक फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखी भावुक पोस्ट
किसने शेयर किया ये वीडियो
रतन टाटा का ये आखिरी वीडियो Qaem Mehdi नाम के यूजर ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर शेयर किया है। जिसने ये दावा किया है कि ये रतन टाटा का आखिरी वीडियो है जिसके बाद उन्हें कोई जीवित नहीं देख पाया। हालांकि वनइंडिया हिंदी इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि ये रतन टाटा का आखिरी वीडियो है।
"रतन टाटा जी का यह आखिरी वीडियो है,इसके बाद उनको कोई देख नहीं पाया!" The Titan#RatanTata pic.twitter.com/5p7XleQJYL
— Qaem Mehdi (@Qaem_Mehdi) October 9, 2024
रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर लिखी थी ये आखिरी पोस्ट
बता दें टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा की 86 वर्ष थी। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा को 7 अक्टूबर को कथित तौर पर आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद एक पोस्ट शेयर कर खंडन किया था और लिखा था "मैं ठीक हूं, रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था।"
रतन टाटा की कैसे हुई मौत
इसके बाद बुधवार की देर रात करीब 11 बजे रतन टाटा का निधन हो गया। टाटा उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और उन्हें मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
तिरंगे में लपेट कर लाया गया भारत के "रतन" का पार्थिक शरीर
रतन टाटा का पार्थिक शरीर अस्पताल से तिरंगे में लपेटकर लाया गया और नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में रखा गया है। यहां शाम 4 बजे तक लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद शाम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications