Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रतन टाटा की मौत की खबर सुन सदमे में आई पूर्व प्रेमिका! थ्रोबैक फोटो शेयर कर एक्‍ट्रेस ने लिखी भावुक पोस्‍ट

Ratan Tata Passes Away: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन मशहूर उद्योगपति रतन टाटा 9 अक्‍टूबर 2024 की रात दुनिया को सदा के लिए अलविदा कर गए। भारत के "रतन" कहे जाने वाले रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली।

रतन टाटा के अचानक निधन की खबर सुनकर हर किसी को गहरा दुख पहुंचा है। बिजनेस जगत से जुड़ी नामी हस्तियों से लेकर राजनी‍ति और बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है।

Ratan Tata

रतन टाटा के निधन पर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल को गहरा सदमा लगा है। सिगी ग्रेवाल जिन्‍होंने खुद रतन टाटा के साथ अपने प्रेम संबंधों और डेटिंग खुलासा किया था, उन्‍होंने रतन टाटा के निधन पर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्‍ट लिखते हुए उन्‍हें भावभीनी विदाई दी है।

Ratan Tata s ex-lover Simi Grewa

सिमी ग्रेवाल ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

सोशल मीडिया पोस्‍ट में सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा को अंतिम विदाई देते हुए उनके साथ अपनी एक थ्रोबेक फोटो शेयर की है। ये फाेटो फेमस टीवी टॉक शो "रेंडेज़वस विद सिमी गरेवाल" का है जिसमें सिमी ग्रेवा रतन टाटा के नजर आ रही हैं।

सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा के लिए लिखी ये पोस्‍ट

सिमी ने टाटा के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा "वे कहते हैं कि तुम चले गए .. तुम्हारा खोने देने का ये नुकसान सहना बहुत कठिन है.. बहुत कठिन है.. अलविदा मेरे दोस्त.. #रतनटाटा।"

ये भी पढ़ें- क्‍यों जिंदगी भर तन्हा रहे रतन टाटा? आखिर क्यों नहीं की शादी? क्या उनकी प्रेम कहानी में छुपा है सबसे बड़ा राज़

रतन टाटा का सिमी ग्रेवाल के साथ लव अफेयर

बता दें हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्‍ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने 2011 में दिए एक इंटरव्‍यू में खुद मशहूर उद्याेगपति रतन टाटा के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलासा किया था। सिमी ने कहा था वो परफेक्‍ट जेंटलमैन हैं उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत बढि़या है वो काफी विनम्र हैं। रुपया पैसा कभी भी उनकी प्रेरक शक्ति नहीं रहा। वह भारत में उतने निश्चिंत नहीं हैं जितना विदेश में हैं।"

सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा क्‍यों हुए अलग?

हालांकि इतने करीब होने के बावजूद रतन टाटा और सिमी का रोमांस टिक नहीं पाया और सिमी ने बाद में किसी और शख्‍स से शादी कर ली। हालांकि रतन और सिमी ग्रेवाल वर्षों तक घनिष्ठ मित्र बने रहे।

चार बार अफेयर हुआ लेकिन जीवन भर रहे कुंआरे

रतन टाटा अपनी पर्सनल लाइफ में तन्‍हा ही रहे क्‍योंकि ना ही उन्‍होंने शादी की ओर ना ही उनके कोई बच्‍चे हैं। एक इंटरव्‍यू में रतन टाटा ने खुद खुलासा किया था कि उन्हें चार बार प्यार हुआ था लेकिन शादी तक बात नहीं पहुंची।

अमेरिका में जब हुआ रतन टाटा को प्‍यार

रतन टाटा को सबसे सीरियस वाला प्‍यार 1960 के दशक में अमेरिका में काम के दौरान हुआ था लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध के समय उनकी प्‍यार भरी लवस्‍टोरी ने दम तोड़ दिया क्‍योंकि उनकी उनकी प्रेमिका के मां-बाप ने भारत आकर रतन टाटा से शादी करने से इनकार कर दिया और उनका रिश्‍ता सदा के लिए टूट गया।रतन टाटा के जीवन का ये ही टर्निंग प्‍वांइट था जब उन्‍होंने सब कुछ छोड़कर टाटा कंपनी पर फोकस किया और उसे बुलंदियों पर पहुंचाया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+