Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्‍यों जिंदगी भर तन्हा रहे रतन टाटा? आखिर क्यों नहीं की शादी? क्या उनकी प्रेम कहानी में छुपा है सबसे बड़ा राज़

Ratan Tata Love Story: भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का आज बुधवार (9 अक्‍टूबर) को निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद 86 वर्षीय रतन टाटा को मुबंई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उन्‍होंने आज अंतिम सांस ली। उद्योगपति हर्ष गोयनका ने ये दुखद खबर शेयर करते हुए कहा घड़ी ने टिक-टिक बंद कर दी है। टाइटन का निधन हो गया।

भारत के "रतन" के नाम से पुकारे जाने वाले रतन टाटा ऐसे अबरबपति उद्योगपति थे जिन्‍होंने अपनी सादगी और परोपकार से पूरी दुनिया का दिल जीता। टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले रतन टाटा जिन्‍होंने भारत को विश्‍व पटल को गौरान्वित करवाया उन्‍हीं रतन टाटा ने अपनी पूरी जिंदगी तनहाई में गुजारी क्‍योंकि रतन टाटा ने शादी नहीं की। आइए जानते हैं जिंदगी भर तन्हा रहे रतन टाटा ने आखिर क्यों नहीं की शादी?

Ratan Tata

संपत्ति और प्रभाव के बावजूद अपना पूरा जीवन अकेले बिता देने वाले रतन टाटा ने शादी ना करने का फैसला यूं ही अचानक नहीं लिया था इस फैसले के पीछे उनका अधूरा प्‍यार और टूटे दिल की कहानियां थी। जिसका जिक्र खुद रतन टाटा ने अपने इंटरव्‍यू में किया था।

एक दो नहीं चार बार हुआ था रतन टाटा को प्‍यार

अपने एक इंटरव्‍यू में रतन टाटा ने कहा था मैं चार बार प्‍यार में पड़ा और शादी के लिए गंभीर हुआ लेकिन हर बार किसी न किसी डर के कारण मैं पीछे हट गया और मेरा प्‍यार शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच सका। तभी रतन टाटा ने अपनी जीवन की सच्‍ची लव स्‍टोरी शेयर की थी जिसको लेकर वो बहुत सीरियस थे।

लॉस एंजिल्स में दिल दे बैठे थे रतन टाटा

रतन टाटा ने बताया था कि जब वो अमेरिका के लॉस एंजिल्स में काम करने गए थे तभी उन्‍हें एक लड़की से प्‍यार हो गया था। लांस एजिंल में जिस लड़की से उन्‍हें प्‍यार हुआ वो कोई क्षणिक प्रेम नहीं था उसके साथ जीवन बिताने का रतन टाटा ने मन ही मन में फैसला कर लिया था। इसी दौरान रतन टाटा के पास खबर पहुंची कि उनकी दादी बहुत बीमार हैं। ये खबर सुनते ही रतन टाटा लॉस एजिलिस छोड़कर भारत अपने घर लौट आए क्‍योंकि वो अपनी दादी से बीते 7 सालों से नहीं मिले थे।

1962 के भारत-चीन युद्ध बना रतन के प्‍यार का विलेन

रतन टाटा ने कहा था "मुझे लगता था कि जिस लड़की को मैं अपना जीवन साथी बनाना चाहता हूं वो मेरे साथ भारत आएगी लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध ने टाटा के सारे सपने को चकनाचूर कर दिया। क्‍योंकि लड़की के माता-पिता ने उसे टाटा के साथ भारत आने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके कारण उनका प्‍यार भरा रिश्ता टूट गया और उनकी प्रेमिका ने अमेरिका में दूसरे लड़के से शादी कर ली थी।

सच्‍चे प्रेमी रतन टाटा

जीवन में बस ये ही मोड़ था जब सच्‍चे प्रेमी रतन टाटा ने जीवन भर कुंवारे रहने का फैसला किया। रतन टाटा ने खुद बताया था कि कैसे उनके लिए प्यार को खोना उनके जीवन का एक बड़ा मोड़ था। टाटा ने स्वीकार किया था कि इसके बाद फिर कभी प्यार की तलाश नहीं की। उनका मानना ​​था कि सच्चा प्यार सिर्फ़ एक बार होता है, और उनके लिए, वह पहले ही हो चुका था। इस विश्वास ने उन्हें अपना जीवन अपने काम को समर्पित कर दिया प्‍यार में दिल टूटने के बाद रतन टाटा अपनी पूरी जवानी टाटा समूह को ऊॅचाइयों पर पहुंचाने में लगा दिया।

सिमी गरेवाल से रतन टाटा का अफेयर

हालांकि बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सिमी गरेवाल के साथ भी रतन टाटा के अफेयर की बात सामने आई थी। एक्‍ट्रेस ने खुद कभी रतन टाटा के साथ डेटिंग की बात स्वीकार की थी, एक इंटरव्‍यू में खुद सिमि ने कहा था कि रतन टाटा परफेक्‍ट जेंटलमैन हैं उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत बढि़या है वो काफी विनम्र हैं। हालांकि दोनों का रिश्‍ता शादी तक क्‍यों नहीं पहुंचा ये हमेशा राज ही रहा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+