आखिर किस बीमारी से हुआ था रतन टाटा का निधन? देहांत से 3 दिन पहले तक थे बिल्कुल ठीक,अचानक कैसे बिगड़ी तबीयत?

Ratan Tata Death News Hindi: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के अचानक निधन से देश शोक है। रतन टाटा 86 वर्ष के थे। रतन टाटा ने 09 अक्टूबर की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें लीं।

कुछ दिन पहले ही रतन टाटा ने अपने स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज किया था और कहा था कि वह अपनी उम्र के कारण नियमित चिकित्सा जांच करवा रहे हैं। लेकिन अब वो इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। रतन टाटा सादा जीवन उच्च विचार के जीवंत उदाहरण थे और अपने जीवन के अंतिम दिनों तक स्वस्थ और सक्रिय थे।

Ratan Tata Death News Hindi

ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि रतन टाटा का निधन क्या किसी बीमारी की वजह से हुई या फिर उम्र संबंधी परेशानियों की वजह से? उनके निधन के साथ ही सभी के मन में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर किस बीमारी ने उन्हें इस दुनिया से अचानक छीन लिया?

ये भी पढ़ें- Ratan Tata Successor: कौन हैं माया टाटा? जो हो सकती हैं रतन टाटा की उत्तराधिकारी, रिश्ते में क्या लगती हैं?

तीन दिन पहले तक स्वस्थ थे रतन टाटा

रिपोर्ट्स के मुताबिक रतन टाटा का स्वास्थ्य तीन दिन पहले तक बिल्कुल सामान्य था और वे अपने दैनिक कार्य आराम से कर रहे थे। यहां तक कि उन्होंने अपने दफ्तर में भी मीटिंग में हिस्सा लिया था। महज दो दिन पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लाया गया था, जिसके बाद उनके अधिकारिक एक्स (ट्वीट) हैंडल से पोस्ट कर यह जानकारी दी गई कि उन्हें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया था।

रतन टाटा क्यों हुए थे अस्पताल में भर्ती? कैसे हुआ निधन?

सूत्रों के मुताबिक, रतन टाटा को उम्र संबंधी जटिलताओं की वजह से सोमवार 7 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल लाया गया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारन बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। हालांकि दो दिन पहले रतन टाटा के एक्स अकाउंट पर किए गए पोस्ट में कहा गया था कि उनके स्वास्थ्य के संबंध में अफवाहें फैलाई जा रही है और वह पूरी तरह फिट हैं।

कहा गया था कि चिंता की कोई बात नहीं है, वे बढती उम्र की वजह से स्वास्थ्य समस्याओं की जांच के लिए हॉस्पिटल आए हैं।

ये भी पढ़ें- Ratan Tata Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड गए रतन टाटा? अब कौन होगा वारिस, किसके नाम होगी टाटा कंपनी?

कौन सी बीमारी बनी मौत का कारण?

रतन टाटा के स्वास्थ्य और मृत्यु के कारणों पर अभी तक हॉस्पिटल द्वारा कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। लेकिन अंदाज लगाया जा रहा है कि इस 86 वर्षीय रतन टाटा को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। अब तक की जानकारी के अनुसार, रतन टाटा की मृत्यु को प्राकृतिक मृत्यु माना जा रहा है और उनके निधन के कारण को उम्र संबंधी समस्या और मामूली संक्रमण बताया जा रहा है। वनइंडिया ने हॉस्पिटल प्रशासन और टाटा ग्रुप के प्रतिनिधियों से संपर्क करने की कोशिश की है लेकिन अभी तक रतन टाटा के देहांत के कारण पर कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें- Ratan Tata: रतन टाटा ने क्‍यों नहीं की थी शादी? सच्‍चे प्‍यार की रुला देने वाली दास्‍तां खुद की थी बयां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+