Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ratan Tata Birthday: अपने वादों पर सदा खरे रहते हैं रतन टाटा, जानिए उनसे जुड़ी 10 रोचक बातें

नई दिल्ली। भारत के सफल व्यवसायी रतन टाटा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। आज उनका 82वां जन्मदिन है। उनका जन्म 28 दिसंबर, 1937 में गुजरात के सूरत में हुआ था। सबसे छोटी कार बनाने के बाद रतन टाटा को दुनियाभर में प्रसिद्धि मिली। रतन टाटा से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जिनसे शायद आप अंजान होंगे। चलिए जानते हैं रतन टाटा से जुड़ी 10 रोचक बातें-

ratan tata, Ratan Tata Birthday, ratan tata net worth, tata sons cyrus mistry, ratan tata father name, ratan tata image, quotes by ratan tata, infosys, delhi, tata steel, words of ratan tata, ratan tata instagram, ratanji tata, jamshedji tata, ratan tata jaguar story, net worth of ratan tata, रतन टाटा, रतन टाटा जन्मदिन विशेष, रतन टाटा जन्मदिन, रतन टाटा की 10 प्रेरक बातें, रतन टाटा रोचक तथ्य, रोचक बातें, भारतीय उद्यमी, रतनजी टाटा

- रतन टाटा के पिता नवल टाटा को गोद लिया गया था और जब रतन टाटा 10 साल के थे तभी उनके माता-पिता अलग हो गए। तब उनका पालन पोषण उनकी दादी ने किया था।

पहली नौकरी साल 1961 में टाटा स्टील में की

पहली नौकरी साल 1961 में टाटा स्टील में की

- उन्होंने अपनी पहली नौकरी साल 1961 में टाटा स्टील में की थी। यहां वह ब्लास्ट फर्नेस (एक प्रकार की धातु की भट्टी) को मैनेज करते थे। जिसका इस्तेमाल उद्योग में इस्तेमाल होने वाली धातुओं जैसे लोहा, स्टील, सीसा या तांबे को गलाने के लिए किया जाता है।

- रतन टाटा को जानवरों से हमेशा से ही लगाव रहा है। इसलिए उन्होंने अपने बॉम्बे वाले मुख्यालय में गली में घूमने वाले कुत्तों के लिए एक जगह खाली रखी है। उनके पास दो पालतू कुत्ते भी हैं।

- रतन टाटा से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि वह महज 21 साल की उम्र में ही टाटा समूह के चेयरमैन बन गए थे। उन्होंने इस समूह को काफी ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया।

वादों पर हमेशा खरा उतरते हैं

वादों पर हमेशा खरा उतरते हैं

- रतन टाटा अपने वादों पर हमेशा खरा उतरते हैं। उन्होंने 2009 में वादा किया था कि वह एक लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी लेकर आएंगे। उन्होंने फिर नैनो के रूप में ये वादा पूरा भी किया। ताकि गरीब लोगों का गाड़ी खरीदने का सपना भी पूरा हो सके।

- रतन टाटा को खुद भी गाड़ियों का शौक है। उनके पास फरारी, कैडिलैक, क्राइस्टर सेब्रिंग से लेकर मर्सिडीज 500 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

- रतन टाटा से जुड़ी एक हैरान करने वाली बात ये भी है कि वह ऐसे पहले भारतीय हैं, जिन्होंने एफ-16 फैल्कन उड़ाया था। उन्होंने 2007 में बेंगलुरू एयरशो के दौरान इसे उड़ाया था।

भारत सरकार ने सम्मानित किया

भारत सरकार ने सम्मानित किया

- हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से पढ़ाई कर चुके रतन टाटा ने इस बिजनेस स्कूल को एक एग्जीक्यूटिव हॉल का निर्माण करने के लिए 50 मिलियन डॉलर दान किए थे। जिसे टाटा हॉल नाम दिया गया है।

- रतन टाटा को भारत के आर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए सरकार ने साल 2000 में पद्म भूषण और साल 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया है।

- इस वक्त टाटा समूह के अंतर्गत 110 कंपनियां आती हैं, जिसमें चाय से लेकर टाटा के पांच सितारा होटल और नैनो से लेकर हवाईजहाज तक शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+