मोदी के स्वागत की तैयारियों के लिए 24-25 मई को बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। नरेन्द्र मोदी के आगामी 26 मई को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को देखते हुए राष्ट्रपति भवन 24 और 25 मई को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगा। पर 24 मई को होने वाले गार्ड समारोह के लिए भी कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में हजारों गणमान्य लोग भाग लेंगे। राष्ट्रपति भवन में हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं इसके विभिन्न हिस्सों को देखने के लिए। इनमें स्कूली छात्रों की तादाद खासी रहती है। id="toptextpromo">जानकारों
का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां रविवार तक पूरी कर ली जाएंगी। इन्हें राष्ट्रपति भवन का स्टाफ पूरा कर रहा है। मालूम हो कि नरेंद्र मोदी की जीत से आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक बेहद खुश हैं। मोदी भी अपने प्रधानमंत्री बनने की खुशी को इन सेलिब्रिटीज के साथ बांटना चाहते हैं और इस वजह से उन्होंने 26 मई को होने वाले अपने शपथ समारोह के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलिब्रिटीज को बुलाया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>नरेंद्र
मोदी का शपथ समारोह 26 मई को उनके कैबिनेट मंत्रियों के सामने होगा और उस समारोह में शामिल होने के लिए करीब देश भर से कुल तीन हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इन मेहमानों में खास तौर पर अमिताभ बच्चन, सलमान खान, रजनीकांत, विवेक ऑबरॉय, लता मंगेशकर आदि शामिल हैं। वहीं बात अगर सियासी गलियारों की करें तो अफगानिस्तान के राष्ट्रपति, नेपाल के प्रधानमंत्री, भूटान के राजा सहित अन्य देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी शामिल होंगे।











Click it and Unblock the Notifications