वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं अल्वी, सोनिया से मांगी इजाजत

बनारस (वाराणसी) बहुत धर्मनिरपेक्ष शहर है और मुझे पूरा यकीन है कि वहां के लोग मुझे समर्थन देंगे। बनारस के चुनावी मैदान में उतरे आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को अल्वी ने भाजपा का टीम 'बी' बताया। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ने कहा, "मैं मुतमइन हूं कि बनारस के लोग मेरा समर्थन करेंगे।
लोकसभा के इस चुनाव में देश के धर्मनिरपेक्ष लोकाचार को खतरा बताते हुए अल्वी ने सोनिया को लिखे अपने पत्र में कहा है कि बनारस देश की धर्मनिरपेक्ष और बहुलतावादी पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications