किशोर के मस्तिष्क में कैसे घुसा Amoeba? दुर्लभ संक्रमण ने ली जान, जानिए घातक बीमारी की वजह
दूषित पानी से अब एक केरल में एक नई दुर्लभ ब्रेन इंफेक्शन फैल रहा है। इससे संक्रमित अब तक शत- प्रतिशत मरीजों की हो चुकी है।
Brain Infection in Kerala: दूषित पानी में पनपने वाले एक दुर्लभ संक्रामक अमीबा की वजह केरल में घातक बीमारी के मामले सामने आए हैं। हाल ही में एक किशोर की मौत हुई है। घातक बीमारी को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के एक बयान जारी कर कहा कि अलाप्पुझा में मष्तिष्क संक्रमण से एक मौत हुई है। दरअसल, केरल में के किशोर के मस्तिष्क में पाया गया ये संक्रमण बेहद घातक है। इससे संक्रमण के मामले में रिकवरी शून्य है।
केरल में घातक मस्तिष्क संक्रमण का ये मामला कोई नया नहीं है। वर्ष 2016 में पहली अलाप्पुझा के थिरुमाला वार्ड में रिपोर्ट किया गया था। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के एक बयान के मुताबिक 2019 और 2020 में मलप्पुरम में दो-दो मामलों की पुष्टि हुई थी। जबकि वर्ष 2020 और 22 में कोझिकोड और त्रिशूर में एक-एक मामला सामने आया।

केरल की स्वास्थ मंत्री ने अलाप्पुझा में किशोर की मौत को लेकर मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि अलाप्पुझा जिले के पास के पनावल्ली का 15 वर्षीय किशोर प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस नामक बीमारी से संक्रमित था।
मंत्री ने कहा कि राज्य में पहले भी इस वर्ष दुर्लभ संक्रमण के पांच मामले सामने आए थे। बीमारी का मुख्य लक्षण बुखार, सिरदर्द, उल्टी और दौरे हैं। बीमारी से रिकवरी दर शून्य है। इससे संक्रमित सभी मरीजों को मौत हो गई।
नाक से मस्तिष्क में प्रवेश करता है अमीबा
स्वस्थ्य में मंत्री बीना जॉर्ज ने कहा कि शांत या फिर ठहरे पानी में इस तरह के अमीबा पलते हैं। वहीं डॉक्टरों के अनुसार, दूषित पानी ने नहीं नहाना चाहिए। ऐसे अमीबा नाक से रास्ते मस्तिष्क में प्रवेश कर जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications