यूपी में 50 से 150 रुपए में बिक रहे हैं रेप के वीडियो
उत्तर प्रदेश में अब बलात्कार की घटनाओं के वीडियो बाजार में बेचे जा रहे हैं। बलात्कार के 30 सेकेंड से 5 मिनट तक के वीडियो को 50 से 150 रूपए में बेचा जा रहा है।
टीओआई की खबर के मुताबिक यह वीडियो उन्हीं लोगों को दिए जाते हैं जिनपर दुकानदारों का काफी भरोसा होता है। यह दुकानदार के पास लोग किसे जानकार के जरिए पहुंच रहे होते हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित कासंगज बाजार के एक कारोबारी ने बताया कि डीलर्स पहले वीडियो को डाउनलोड करते हैं। बाद में उन्हें सीधे स्मार्टफोन या पेनड्राइव में लोगों को बेच देते हैं।
कुछ लोग ऐसे वीडियो डाउनलोड करने के लिए ट्वीटर, टंबलर और फेसबुक खातों का प्रयोग भी करते हैं। दुकानदार ने बताया कि कुछ आरोपी जो ऐसे अपराधों को अंजाम देते हैं वो उस वारदात का वीडियो भी बना लेते हैं और उसे वायरल कर देते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराधी ऐसे वीडियो को ब्लैकमेलिंग के लिए बनाते हैं। ताकि पीड़ित लोग पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज न कराएं।
आगरा सिटी के एसपी गुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई में ऐसे कई वीडियो बरामद किए हैं। आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं यूपी पुलिस के सूत्रों के मुताबिक यह एक तरह से असंभव है कि इस ट्रेंड को पूरी तरह से रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications