ढाई साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, रात में हुई गायब, सुबह मिली लाश

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में ढाई साल की बच्ची की देर रात अपहरण कर हत्या कर दी गई। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद कत्ल किए जाने की बात सामने आयी है। इस घटना से पुणे शहर में सनसनी फैल गई है। यह घटना पुणे के धायरी इलाके में घटी है।

भाई दूज के दिन हैवानियत

भाई दूज के दिन हैवानियत

यह मामला सिंहगड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस घटना में गुड़िया (बदला हुआ नाम) नामक बच्ची की दुष्कर्म करके हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुणे में भाई दूज के दिन ही यह नृशंस घटना घटी।

सदमे में बच्ची का परिवार

सदमे में बच्ची का परिवार

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार गुड़िया का शनिवार रात को घर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया था। देर रात गुड़िया के माता-पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन रविवार की सुबह बच्ची की लाश मिलने से पूरा परिवार सदमे में है। रविवार की सुबह सिंहगड रोड पर प्रायेजा सिटी के पीछे एक बच्ची की लाश प्राप्त हुई थी। नागरिकों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस को गुड़िया के माता-पिता ने बयान में बताया कि भाई दूज के दिन खाना खाकर सभी सोए हुए थे। अचानक गुड़िया की मां की आंख खुली तो बच्ची अपनी जगह पर नहीं थी, उसने तुरंत गुड़िया के पिता को बताया वह सोयी हुई थी लेकिन जगह पर नहीं है। माता-पिता ने देर रात तक बच्ची को काफी ढूंढा और उसके बाद पुणे सिंहगड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। रविवार की सुबह बच्ची की लाश मिली। मेडिकल रिपोर्ट में पता चला है कि बच्ची की साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+