दीपिका के लिए रणवीर ने लिखा खूबसूरत नोट, कही दिल छू लेने वाली बात

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को दो माह से ऊपर हो चुके हैं। लेकिन दोनों के ही फैंस इस जोड़े को जब भी साथ देखते हैं तो खुशी से फूले नहीं समाते। दोनों कई बार सोशल मीडिया पर सरेआम प्यार का इजहार करते दिखते हैं। हाल ही में दीपिका ने 5 जनवरी को अपने जन्मदिन पर अपनी वेबसाइट लॉन्च की है। वहीं उनके पति ने उनके लिए जो नोट लिखा वो दीपिका के प्रति उनके प्यार और सम्मान को साफ जाहिर करता है।

दीपिका के लिए क्या बोले रणवीर

दीपिका के लिए क्या बोले रणवीर

रणवीर सिंह ने लिखा- 'मैं आज तक के अपने जीवन में दीपिका जितने शानदार इंसान से नहीं मिला और मैं ये इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि वो मेरी पत्नी है। मेरे लिए उसके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। शब्द उस चीज को बयां नहीं कर सकते, मैं सिर्फ कोशिश करता हूं। मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि मैं दुनिया में उसके सबसे करीब हूं। मैं उसके व्यक्तित्व को गहराई से समझता हूं साथ ही काम काज में भी उसे करीब से जानता हूं।'

'दुनिया के सबसे शानदार एक्टर्स में से एक हैं दीपिका'

'दुनिया के सबसे शानदार एक्टर्स में से एक हैं दीपिका'

रणवीर ने दीपिका के लिए अपने नोट में आगे कहा कि- दीपिका के भीतर एक ब्रह्माण्ड है- प्यार का,करुणा का, दया का, बुद्धि का, सौंदर्य का, अनुग्रह का और सहानुभूति का। ये सभी गुण उन्हें एक सच्चा कलाकार बनाते हैं। वे दुनिया के सबसे शानदार एक्टर्स में से एक हैं। उनके व्यवहार में वह सीधी, तीखी और निष्पक्ष हैं - एक निरपेक्ष और पूरी तरह से प्रोफेश्नल हैं।

'मेरी जिंदगी को जीने लायक बनाती हैं दीपिका'

'मेरी जिंदगी को जीने लायक बनाती हैं दीपिका'

रणवीर ने लिखा- दीपिका के भीतर अंदरूनी शक्ति है, आइरन विल है। उनका डिसीप्लिन और समर्पण शानदार है। उनकी जबरदस्त उपलब्धियों ने समय को बदला है। एक महिला जो धर्म और सदाचार का भाव रखती है वह सम्मान की हकदार है। मैं कई बार रुककर उनकी तारीफ करता हूं और बताता हूं कि वे बेहद खास हैं। वे चमकने के लिए पैदा हुई हैं। इसके अलावा उनके अंदर बचपना और मासूमियत भरपूर है। मैं विश्व का सबसे गौरवांवित पति हूं। वह मुझे सबसे बेहतर होने के लिए प्रेरित करती हैं। वह मेरी जिंदगी को जीने लायक बनाती हैं। वे वास्तव में मेरे जीवन की रौशनी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+