'चल छैय्यां-छैय्यां...' गाने की वजह से रणवीर सिंह को कर दिया गया था सस्पेंड, बड़ी मजेदार है कहानी

'चल छैय्यां-छैय्यां...' गाने की वजह से रणवीर सिंह को कर दिया गया था सस्पेंड, बड़ी मजेदार है कहानी

मुंबई, 06 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का आज यानी 06 जुलाई को जन्मदिन है। रणवीर सिंह ने अपनी बैक-टू-बैक शानदार फिल्मों में बेहतरीन काम करके दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। बैंड बाजा बारात से लेकर बाजीराव मस्तानी तक में अपनी शानदार अभिनय से रणवीर सिंह ने लोगों को अपना दिवाना बनाया है। रणवीर सिंह ने 2010 में बॉलीवड में एंट्री की थी। ऐसा कहा जाता है कि रणवीर सिंह बिना किसी बड़े फिल्मी परिवार के सपोर्ट के बॉलीवुड में आए हैं, जो एक तरह से सच भी है। हालांकि रणवीर सिंह एक्ट्रेस सोनम कपूर के चचेरे भाई लगते हैं। रणवीर सिंह सोनम कपूर की मौसी के बेटे हैं। रणवीर सिंह के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ अनजानी बातें।

'चल छैय्यां-छैय्यां...' गाना सुनने के लिए रणवीर को किया गया था सस्पेंड

'चल छैय्यां-छैय्यां...' गाना सुनने के लिए रणवीर को किया गया था सस्पेंड

बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले रणवीर सिंह ने एक बतौर कॉपीराइटर के रूप में काम किया था। ये तो सब जानते हैं कि रणवीर सिंह हमेशा से ही फिल्मों के बड़े शौकीन रहे हैं। रणवीर सिंह को स्कूल में एक बार शाहरुख खान का गाना 'चल छैय्यां-छैय्यां...' सुनने के लिए एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।

धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना को डेट कर चुके हैं रणवीर सिंह

धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना को डेट कर चुके हैं रणवीर सिंह

-कई मीडिया रिपोर्ट में ऐसी खबरें थी कि रणवीर सिंह ने हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल को डेट किया था।

-कहा जाता है कि रणवीर सिंह ने यशराज बैनर की फिल्म बैंड बाजा बारात के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले तीन बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था।

- क्या आपको पता है कि रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। पर रणवीर सिंह ने अपना उपनाम छोड़ दिया है क्योंकि रणवीर को उनका पूरा नाम बहुत बड़ा लगता है।

रणवीर की मां को उनकी ये फिल्म नहीं है पसंद

रणवीर की मां को उनकी ये फिल्म नहीं है पसंद

रणवीर सिंह की मां को एक्टर की वैसी फिल्में नहीं पसंद हैं, जिसमें वह मर जाते हैं। इसलिए रणवीर की मां ने अभी तक अभिनेता की फिल्म बाजीराव मस्तानी नहीं देखी है। इस फिल्म के आखिर में रणवीर सिंह की मौत हो जाती है।

रणवीर सिंह का मानना ​​है कि उनकी बॉडी टाइप 'एंडोमोर्फ' है। रणवीर सिंह फिलहाल मस्कुलर बॉडी वाले अभिनेताओं में से एक हैं लेकिन असल में बचपन में रणवीर सिंह एक बहुत ही मोटा बच्चा था। रणवीर सिंह ने 16 साल की उम्र से अपना वजन घटाना शुरू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+