सैफई महोत्सव: रणवीर सिंह ने छूए मुलायम के पैर, डिंपल को भी नचाया
सैफई। 26 दिसंबर से शुरू हुए सैफई महोत्सव की सोमवार को आखिरी रात थी। इस रात को रंगीन बनाया बॉलीवुड सितारों ने। इस खूबसूरत बॉलीवुड नाइट में जमकर फिल्मी सितारों ने अपनी छटा बिखेरी। इस दौरान सबसे ज्यादा जोश में दिखे फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह। जो नाचते-नाचते स्टेज से सीधे नीचे उतरकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के कदमों में जा बैठे और उनका पैर छू लिया।
और यही नहीं उन्होंने सपा सुप्रीमो की बहू डिंपल यादव का हाथ पकड़कर भी नचा डाला। फिल्म अभिनेता के इस जोश को देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया। फिलहाल बॉलीवुड सितारों से सजी आखिरी सैफई नाइट को हर किसी ने इन्ज्वाय किया। इस कार्यक्रम में करीना कपूर, सोनम कपूर, सैफ अली खान जैसे फिल्मी सितारों ने भी स्टेज प्रस्तुति दी।
Posted by Ankur Sharma onMonday, January 11, 2016













Click it and Unblock the Notifications