पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद रणवीर सिंह ने विराट कोहली को मैदान में गले लगाया, वीडियो वायरल

मैनचेस्टर। विश्वकप के अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान की टीम को करारी शिकस्त दी, जिसके बाद तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर है। इस जीत के बाद हर तरफ लोगों के बीच रोमांच था, देशभर में लोगों ने अपनी खुशी को जाहिर किया। बॉलीवुड स्टार सहित तमाम बड़ी हस्तियां भी इंग्लैंड में भारत पाकिस्तान के बीच इस रोमांचक मुकाबले को देखने पहुंचे थे। इन हस्तियों में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह भी शामिल हैं। टीम इंडिया की जीत के बाद रणवीर सिंह ने मैदान में पहुंचकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को गले लगाया।

जोशीले अंदाज में कोहली से मिले रणवीर सिंह

जोशीले अंदाज में कोहली से मिले रणवीर सिंह

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत की खुशी रणवीर सिंह के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। अपने जोशीले अंदाज के लिए जाने जाने वाले रणवीर सिंह ने काफी रोमांचित होकर विराट कोहली से मिलने के लिए पहुंचे और उन्होंने उन्हें गले लगाकर जीत की बधाई दी। मैच के दौरान रणवीर सिंह ने कमेंट्री बॉक्स में भी हाथ आजमाया और कमेंट्री की। रणवीर सिंह का विराट कोहली को गले लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

तमाम दिग्गजों संग क्लिक कराई तस्वीर

तमाम दिग्गजों संग क्लिक कराई तस्वीर

रणवीर सिंह ने ना सिर्फ विराट कोहली के साथ जीत का जश्न मनाया बल्कि सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह के साथ भी जमकर मस्ती की। उन्होंने तमाम क्रिकेटर्स के साथ भी सेल्फी क्लिक कराई। रणवीर ने शिखर धवन और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतकवीर रोहित शर्मा के साथ भी फोटो क्लिक कराई। इससे पहले रणवीर सिंह ने तमाम फैंस और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीरें साझा की। बता दें कि रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव पर बन रही फिल्म 83 में अभिनय कर रहे हैं। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में हैं।

1983 विश्वकप विजय पर आधारित है फिल्म

1983 विश्वकप विजय पर आधारित है फिल्म

यह फिल्म 1983 में टीम इंडिया के विश्वकप विजय पर है। फिल्म में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत को दिखाया जाएगा। रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में साकिब सलीम, हार्डी संधू, अम्मी विर्क, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन सहित तमाम अभिनेता हैं। फिल्म को हिंदी भाषा के अलावा तेलुलुगु, तमिल में भी डब किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह फिल्म अगले वर्ष रीलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+