हाथों में हाथ थामे शादी के लिए इटली रवाना हुए दीपिका और रणवीर, तस्वीरें वायरल

Recommended Video

    Ranveer Singh Deepika Padukone leaves for Italy with Family | FilmiBeat

    नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी कि दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी करेंगे, जिसके लिए दोनों ही सितारे अपने-परिवार और करीबी दोस्तों के साथ इटली के लिए शनिवार तड़के रवाना भी हो गए हैं, दोनों को ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान कपल मैचिंग आउटफिट में काफी शानदार नजर आया।

    इटली रवाना हुए दीपिका और रणवीर

    इटली रवाना हुए दीपिका और रणवीर

    दो दिन बाद रणवीर की धर्मपत्नी बनने जा रहीं दीपिका पादुकोण व्हाइट हाई नेक टॉप और स्लिट स्कर्ट में दिखीं तो वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने बंधगला सूट पहना हुआ था। दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर अपने होने वाले सास-ससुर और ननद से बातचीत करती हुईं काफी खुश भी नजर आईं और उन्होंने फोटोग्राफरों को पोज भी दिया। दोनों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

    दीपिका ने खुद सुनाई थी खुशखबरी

    दीपिका ने खुद सुनाई थी खुशखबरी

    मालूम हो कि पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी करेंगे। अपनी शादी की खबर खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी।

     रणवीर सिंह सिंधी हैं

    रणवीर सिंह सिंधी हैं

    दरअसल रणवीर सिंह सिंधी हैं और उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है और इसलिए रणवीर सिंह के घरवाले चाहते हैं कि उनकी शादी सिंधी रिवाज से हो, इसलिए इस शादी के सारे कस्टम सिंधी ही होंगे, जिसमें 'सांथ प्रथा' भी शामिल हैं।

     पर्दे पर हिट है दीपिका-रणवीर सिंह की जोड़ी

    पर्दे पर हिट है दीपिका-रणवीर सिंह की जोड़ी

    आपको बता दें कि साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था। जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था लेकिन बाद में अनुष्का-रणवीर सिंह अलग हो गए तो वहीं दीपिका और रणबीर कपूर की राहें भी अलग हो गईं, दोनों ने साथ में तीन-तीन हिट फिल्में 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और फिल्म 'पद्मावत' दी हैं।

    देखें वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+