रणवीर ने बदला प्रोग्राम, दीपिका को हनीमून के लिए अभी करना होगा इंतजार

मुंबई। रणवीर और दीपिका पादुकोण इटली में शादी करने के बाद भारत लौट आए हैं। दोनों ने लंबे इंतजार के बाद कर ली लेकिन हनीमून के लिए अभी और इंतजार करना होगा। पहले कहा जा रहा था कि दोनों भारत लौटने से पहले लंबे पहले हनीमून पर जाएंगे, लेकिन वो लौट आए। दोनों के एक करीबी का कहना है कि दोनों जल्द हनीमून पर जाना चाहते थे लेकिन अब उन्हें इंतजार करना होगा।

सिंबा की वजह से टला हनीमून

सिंबा की वजह से टला हनीमून

इस जोड़े का इरादा एक लंबे हनीमून पर जाने का था लेकिन अब रणवीर ने प्रोग्राम बदल दिया है। रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म सिंबा पर ध्यान देना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि फिल्म के प्रमोशन पर ध्यान दिया जाए। सिंबा इस समय उनके करियर की बड़ी फिल्म है, ऐसे में वो चाहते हैं कि पहले फिल्म को निपटाया जाए फिर हनीमून पर जाएं। वहीं दीपिका इन दिनों काम से दूर हैं और फ्री हैं।

अभी दोनों रिसेप्शन में बिजी

अभी दोनों रिसेप्शन में बिजी

रणवीर और दीपिका अभी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को रिसेप्शन देनें में बिजी है। मंगलवार सुबह दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, ये दोनों आज सुबह बेंगलुरू के लिए रवाना हुए हैं क्योंकि कल बेंगलुरू में दोनों का रिसेप्शन है, जो कि दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण की ओर से रखा गया है। 28 नवंबर को मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित करेंगे।

 रविवार को लौटे मुंबई

रविवार को लौटे मुंबई

बॉलीवुड के बाजीराव-मस्तानी दीप‍िका पादुकोण-रणवीर स‍िंह रव‍िवार सुबह मुंबई लौटे। एयरपोर्ट के बाहर दीपिका नवेली दुल्हन के रूप में नजर आईं। उसके बाद दोनों ने मीडिया के सामने आकर फोटो दिए। इस दौरान दोनों के हाथों पर मेहंदी से लिखा एक दूसरे का नाम के फोटो भी सामने आए।

शेयर की शादी की तस्वीरें

शेयर की शादी की तस्वीरें

फैंस को तस्वीरों का कई दिन इंतजार कराने के बाद आखिरकार रणवीर-दीपिका ने शादी की फोटो शेयर कीं। दीपिका और रणवीर ने हल्दी, मेहंदी और शादी की अंदर की तस्वीरें अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो पोस्ट करते ही वायरल हो गईं। दीपिका और रणवीर सिंह ने लंबा इंतजार कराने के बाद फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शादी की तस्वीरें शेयर की। रणवीर और दीपिका की शादी की तस्वीरों का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। दोनों ने अपनी शादी में मोबाइल फोन बैन कर दिए थे, जिससे शादी की ज्यादा तस्वीरें सामने नहीं आ पाई थीं।

छह साल से साथ हैं दोनों

छह साल से साथ हैं दोनों

रणवीर और दीपिका पिछले छह सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने शादी करने का फैसला किया है। अपनी शादी की खबर खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। जिसके बाद बीते हफ्ते इटली में दोनों ने शादी कर ली। शादी सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाज से की गई। साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था। जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+