Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: सेल्फी को लेकर फैन को फटकार लगाने के बाद अब रानू मंडल ने मीडिया को दिखाए तेवर

नई दिल्ली। क्या सच में रानू मंडल के तेवर बदल गए हैं? ये सवाल इसलिए उठे हैं क्योंकि हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें नजर आया कि कैसे एक महिला फैन ने रानू मंडल से सेल्फी की गुजारिश की तो रानू मंडल उस महिला फैन पर बरस पड़ीं। रानू मंडल ने अपनी नाराजगी जताते हुए उस फैन को जबरदस्त फटकार लगाई। हालांकि उनके इस अंदाज को फैंस ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके रवैये की जमकर निंदा की। अभी ये मामला सामने आया ही था इसी बीच उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो मीडिया को तेवर दिखाती हुई नजर आ रही हैं। क्या है पूरा मामला देखिए वीडियो...

रानू मंडल का नया वीडियो वायरल

रानू मंडल का नया वीडियो वायरल

कभी दो वक्त की रोटी के लिए पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली रानू मंडल की जिंदगी आज बिल्कुल ही बदल गई है। उनके गाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रानू मंडल नई सिंगिंग सेंसेशन बनकर उभरीं। इस बीच उन्हें फिल्मों में गाने का मौका मिला, साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जिसमें वो एक फैन को फटकार लगाती हुईं दिखाईं दीं। जिसके बाद यूजर्स ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए थे। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा जिसमें रानू मंडल मीडिया को एटीट्यूड दिखाती नजर आ रही हैं।

मीडिया के सवाल पर रानू ने दिखाया एटीट्यूड

मीडिया के सवाल पर रानू ने दिखाया एटीट्यूड

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रानू मंडल से कुछ मीडियाकर्मी बात करने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा कि रिपोर्टर इस दौरान रानू मंडल से कुछ सवाल कर रहे हैं लेकिन रानू उनके सवालों पर खास ध्यान नहीं देते हुए अपने ही बैग से निकालकर कुछ खाती हुई नजर आती हैं। यही नहीं सवाल खत्म होने के बाद वो सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देती हैं, उल्टे इधर-उधर देखकर सिर्फ इतना ही कहती हैं कि सुनाई नहीं दे रहा है। इस के बाद रिपोर्टर की ओर से दोबारा सवाल पूछा जाता है।

नहीं दिया रिपोर्टर के सवाल का जवाब, देखिए VIDEO

मीडिया के इस तरह के रवैये से पहले रानू मंडल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में नजर आता है कि वो कुछ सामान खरीदने कहीं मार्केट में हैं। तभी एक फीमेल फैन पीछे से आती हैं, जिनके हाथ में मोबाइल है और वो रानू को छूकर उनसे फोटो की अपील करती हैं, लेकिन रानू इस पर गुस्सा हो जाती हैं और छूने को लेकर सवाल-जवाब करने लगती है। इस विडियो में साफ सुना जा सकता है रानू उस महिला से कह रही हैं कि क्या है ये, ऐसे हाथ लगाना, आखिर क्या है ये?

फैन के सेल्फी पर देखिए कैसे भड़क गई थीं रानू

रानू मंडल का ऐसा रिऐक्शन देख वो फीमेल फैन हैरान रह गई। वहीं इसी पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि 'अब रानू मंडल में अहंकार आ गया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'रानू मंडल का एटीट्यूड तो देखो।' बता दें कि इससे पहले रानू मंडल का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' का एक गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाया था। देखते ही देखते वह विडियो भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया था।

इसे भी पढ़ें:- हिमेश के बाद अब रानू मंडल ने इस दिग्गज सिंगर के साथ रिकॉर्ड किया गाना, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+