'मां तो एक जादू है...', 'रोडीज' फेम रणविजय ने दुनिया की सभी 'मां' के लिखा इमोशनल पोस्ट
'मां तो एक जादू है...', 'रोडीज' फेम रणविजय ने दुनिया की सभी 'मां' के लिखा इमोशनल पोस्ट
नई दिल्ली, 16 जुलाई: अभिनेता और और एमटीवी स्टार 'रोडीज' फेम रणविजय सिंह हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। रणविजय सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह ने बेबी ब्वॉय को 12 जुलाई को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी खुद रणविजय सिंह ने सोशल मीडिया पर दी थी। रणविजय और प्रियंका पहले से ही एक चार साल की बेटी के माता-पिता हैं। जिसका नाम कायनात है। अब रणविजय ने दुनियाभर की मांओं के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। रणविजय ने कहा है कि सभी मां तो एक जादू की तरह हैं। वह बिना कोई शिकायत किए सबकुछ सह लेती हैं।

रणविजय ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी प्रियंका सिंह के साथ अस्पताल की तस्वीर की है। प्रियंका सिंह की ये तस्वीर प्रसव से ठीक पहले की है। रणविजय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''प्रियंका सिंह और दुनिया की सभी मां, जादुई होने के लिए धन्यवाद। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आप लोग इसके बारे में एक बड़ा घेरा भी नहीं बनाते हैं। आप लोग इतना बड़ा काम बिना किसी शिकायत के करती हैं, वह अविश्वसनीय है। लेकिन यह एक जादू है और दिव्य भी है। धन्यवाद माताओं और धन्यवाद प्रियंका।''
रणविजय ने बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयर करते हुए इंस्टा पर लिखा था, सतनाम वाहेगुरु। इसके साथ रणविजय ने छोटे स्पोर्ट्स शूज और एक छोटी रेड स्पोर्ट्स जर्सी की तस्वीर भी शेयर की थी। रणविजय के पोस्ट पर उनके फैन्स के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के सिलेब्स ने भी बधाई दी थी। वहीं इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणविजय ने लिखा था, जूते का खेल है बस। रणविजय ने इस कैप्शन के लिए बच्चे के छोटे जूते की तस्वीर लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications