अमिताभ के बिग फैन थे हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन, साइकिल से की थी 1.32 लाख KM की यात्रा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में रविवार को विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रंजीत बच्चन मार्निंग वॉक पर निकले थे। ग्लोब पार्क के निकट एक बदमाश ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। बताया जा रहा है कि रंजीत बच्चन मार्निंग वॉक पर निकले थे। ग्लोब पार्क के निकट एक बदमाश ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जानकारी में पचा तला है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए 9 एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। ये घटना लगभग सुबह 6.30 बजे हुई।
Recommended Video

मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे रंजीत
रंजीत बच्चन मूल रूप से गोरखपुर के गुलहारिया के रहने वाले थे, वे समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया करते थे। उन्होंने विश्व हिंदू महासभा नामक संगठन बनाया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से किसी वजह से उनका संबंध विच्छेद हो गया था। इसी मामले में रंजीत बच्चन के खिलाफ गोरखपुर में पारिवारिक रंजिश का एक एफआईआर भी दर्ज है।

साइक्लिंग का शौक रखते थे रंजीत, किया था ये कारनामा
साइक्लिंग के शौक और शांति सद्भावना मिशन को पूरा करने के लिए 4 फरवरी 2002 को रणजीत बच्चन और कालिंदी निर्मल शर्मा ने साइकिल यात्रा शुरू की थी। दोनों भारत, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल और बर्मा के बॉर्डर एरिया तक पहुंचे। एक लाख बत्तीस हजार दो सौ पचास किमी की यात्रा तय कर भारत के 28 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की यात्रा पूरा की थी। सात साल दस महीने और 13 दिन तक लगातार चली उनकी साइकिल यात्रा 18 दिसंबर 2009 को एमपी इंटर कॉलेज में आकर खत्म हुई थी।

अमिताभ बच्चन को आदर्श मानते थे रंजीत
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के लुक और हेयर स्टाइल का अनुसरण करने वाले रंजीत बच्चन बताते थे कि वह बिग बी को अपना आदर्श मानते हैं। उस दौर में गोरखपुर के आसपास रंजीत बच्चन कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से किसी वजह से उनका संबंध विच्छेद हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications