Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बॉलीवुड को लेकर फिर बोलीं कंगना की बहन रंगोली, कहा- सब जुटे हैं सलमान की चापलूसी में...

नई दिल्ली। अपनी बहन और एक्ट्रेस कंगना रनौत के पक्ष में पूरे बॉलीवुड पर हमलावर रहने वाली रंगोली चंदेल ने इस बार फिर कुछ कहा है। रंगोली एक ट्वीट में लिखा है कि सारी फिल्म इंडस्ट्री सलमान खान की चापलूसी में लगी हुई है और करण जौहर इसमें सबसे आगे हैं। बता दें कि रंगोली न सिर्फ इंडस्ट्री के लोगों पर हमलावर रहती हैं बल्कि कई बार काफी भला बुरा सुनाने से भी नहीं चूकतीं। इसके लिए उन्हें और कंगना को काफी ट्रोल भी किया जाता है।

'कैसे होती है पीछे चुगली, सामने चापलूसी?'

रंगोली ने अपने ट्वीट में लिखा कि- 'बॉलीवुड इंडस्ट्री सलमान खान की चापलूसी में जुट चुकी है। करण जौहर इस चापलूसी पैक को लीड कर रहे हैं। हमको भी सीखना है यार पीछे से चुगली और सामने चापलूसी। ये कैसे होता है।' आम लहजे में रंगोली का आम लहजे में ये कोई पहला ट्वीट नहीं है बल्कि वे अकसर इसी तरह बॉलीवुड के अलग अलग लोगों को काफी कुछ बोलती रहती हैं।

करण के बारे में पहले भी बोलती रहीं रंगोली

कुछ समय पहले भी रंगोली ने एक ट्वीट किया था। रंगोली ने इसमें लिखा था कि- करण जौहर उन आर्टिस्ट की कमाई का बड़ा हिस्सा लेता जिसे उसने लॉन्च किया है। इसके अलावा वह ये भी बताता है कि क्या पहनना चाहिए और किसके साथ सोना चाहिए। मैं जानती हूं कि कई हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस ऐसा करते हैं लेकिन, अपने ब्रैंड प्रोपोगैंडा के मुताबिक ब्रेकअप और फिर पैच अप किसी भी आत्म सम्मान वाले व्यक्ति को स्वीकार नहीं होगा।

ऋचा चड्ढा को सुनाई थी खरी खरी

ऋचा चड्ढा को सुनाई थी खरी खरी

हाल ही में रंगोली के निशाने पर ऋचा चड्ढा आ गई थीं। दरअसल ऋचा ने यहां एक शो में कहा था कि वह कंगना की तरह पब्लिकली शाब्दिक लड़ाई में विश्वास नहीं रखती हैं। इसपर रंगोली ने ऋचा को आड़े हाथ लिया था और खूब खरी खोटी सुनाई थी।

यह भी पढे़ं- BJP की प्रचंड जीत पर खुश हुईं कंगना, अनोखे अंदाज में मनाया पीएम मोदी की जीत का जश्न, देखें तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+