इंडियन आइडल 12: भाई ऋषि और राजीव को याद कर भावुक हुए रणधीर कपूर, आंखों में आंसूभर कही ये बात, वीडियो

इंडियन आइडल के सेट भाई ऋषि और राजीव को याद कर भावुक हुए रणधीर कपूर, आंखों में आंसूभर कही ये बात, वीडियो

मुंबई, 31 जुलाई: टीवी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन इन दिनों चल रहा है। इस शो में इस हफ्ते गेस्ट के तौर पर रणधीर कपूर शामिल होंगे। शो की शीटिंग का कुछ हिस्सा चैनल ने सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। जिसमें एक कंसेस्टेंट के 'जीना यहां मरना यहां' गाने पर रणधीर कपूर अपने भाई ऋषि कपूर और राजीव कपूर को याद कर भावुक हो गए। शो के जज अनु मलिक, हिमेश रेशमिया और सोनू कक्कड़ भी इस दौरान भावुक दिखे।

पवनदीप राजन देंगे प्रस्तुति

पवनदीप राजन देंगे प्रस्तुति

इंडियन आइडल के सेट पर जजों ने रणधीर कपूर का शानदार तरीके से स्वागत किया। जिसक बाद कंटेस्टेंट पवनदीप राजन ने 'जीना यहां मरना यहां' गाने पर परफॉर्म करते हुए दिवंगत अभिनेताओं ऋषि कपूर और राजीव कपूर को श्रद्धांजलि दी। उनकी परफॉर्मेंस देखकर रणधीर कपूर इमोशनल हो गए। उन्होंन पवनदीप की तारीफ की और कहा कि उनको अपने भइयों के साथ के पुराने दिन याद आ गए।

Recommended Video

    Indian Idol 12 : Sonu Nigam का शो को लेकर छलका दर्द, कहीं बड़ी बात ?|वनइंडिया हिंदी

    तैमूर ने भेजा गिफ्ट

    इंडियन आइडल के इस एपिसोड का नाम स्पेशयली रणधीर कपूर स्पेशल एपिसोड रखा है। इस एपिसोड में रणधीर कपूर को उनके नाती तैमूर अली खान की ओर से भेजा गया एक स्पेशल गिफ्ट भी मिलेगा। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने अपने हाथों से बनाए ग्रीटिंग्स कार्ड भेजे हैं, जिसमें लिखा है- आई लव यू नाना. अपना ध्यान रखें। स्पेशल गिफ्ट को पाकर रणधीर ने कहा कि मुझे ये देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। शूट के बाद मैं उनसे मिलने जाऊंगा।

    15 अगस्त को होगा शो का फाइनल एपिसोड

    15 अगस्त को होगा शो का फाइनल एपिसोड

    इंडियन आइडल का ये सीजन कई महीने से चल रहा है। हालांकि अब ये अपने आखिरी दौर में है। 15 अगस्त को शो का फाइनल एपिसोड है, जब कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीतने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे। फाइनल में छह कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला होगा। ये लोग हैं- पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, निहाल तौरो, शंमुखप्रिया, मोहम्मद दानिश और सायली कांबले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+