भाईदूज पर रणधीर कपूर को आई ऋषि कपूर और बहन रितु की याद, फोटो शेयर कर लिखा ये इमोशनल कैप्शन

मुंबई। दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने कपूर परिवार के भाई दूज समारोह को याद करते हुए ऋषि कपूर और रितु नंदा के साथ की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। बता दें कि, 30 अप्रैल को ल्यूकेमिया के चलते ऋषि की मृत्यु हो गई जबकि जनवरी में रितु की कैंसर से मृत्यु हो गई थी। रणधीर कपूर ने फोटो शेयर कर लिखा- भाईदूज पर चिंटू-रितु को मिस कर रहा हूं। एक अन्य फोटो शेयर कर लिखा-रीमा के घर भाईदूज।

शेयर की परिवार के साथ तस्वीर

शेयर की परिवार के साथ तस्वीर

इंस्टा पर शेयर की गईतस्वीरों में रणधीर को राजीव कपूर और रीमा जैन के साथ देखा जा सकता है। यह उत्सव रीमा के घर में आयोजित किया गया था। साथ ही वो अपने भाई ऋषि कपूर और बहन रितु नंदा को मिस कर रहे हैं। तस्वीर के साथ रणधीर कपूर ने कैप्शन में लिखा कि मिस यू रितू और चिंटू। रणधीर की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर उन लोगों में शामिल थीं जिन्होंने फोटो पर प्रतिक्रिया दी।

रीमा जैन के साथ मनाया भाई दूज

रीमा जैन के साथ मनाया भाई दूज

तस्वीर में रणधीर कपूर और राजीव कपूर के साथ रीमा कपूर ने भाईदूज मनाया है। साथ ही तस्वीर में आरती के थाली नजर आ रही है। फोटो में अपने दोनों मामा राजीव कपूर और रणधीर कपूर के आदर और अरमान जैन भी खड़े नजर आ रहे हैं। एक साक्षात्कार में ऋषि को याद करते हुए, रणधीर ने कहा था, यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षति है। हमारे बीच कई पसंद और नापसंद थी,, लेकिन हम दोनों अच्छे भोजन और शराब के शौकीन थे। हम अक्सर खुद से पार्टी करते।

हम दोनों को पार्टी के लिए किसी की जरूरत नहीं होती थी: रणधीर कपूर

हम दोनों को पार्टी के लिए किसी की जरूरत नहीं होती थी: रणधीर कपूर

उन्होंने बताया था कि, हम एक दूसरे को फोन करते हैं और एक दूसरे को बताते हैं, क्या कर रहे हो, अगर तुम नहीं आ रहे हो, तो चलो मैं ही आ जाता हूं। उन्होंने बताया कि, जब हम दोनों साथ होते थे ,तो हमें किसी की भी जरूरत नहीं होती थी। हमें मनोरंजन करने के लिए भीड़ की जरूरत नहीं थी मुझे उसकी याद आती है। हम वैसे ही खुश-मिजाज थे, हंसी खुंशी कट रही थी जिंदगी। अब उसमें से एक मुसाफिर उतर गया, देखते हैं आगे क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+