दिल्ली में हुई हिंसा के लिए गृहमंत्री अमित शाह जिम्मेदार, तुरंत होने चाहिए बर्खास्त: कांग्रेस

Farmers Tractor Rally Violence: पिछले दो महीनों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने मंगलवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। वैसे तो ये ट्रैक्टर रैली दिल्ली बॉर्डर और आसपास के इलाकों में होनी थी, लेकिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लाल किले पर पहुंच गए। इस दौरान वहां पर जमकर हिंसा हुई। साथ ही लाल किले की प्राचीर पर निशान साहिब को लहरा दिया। हिंसा के बाद अब मोदी सरकार और गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं।

Recommended Video

    Farmer Violence: Congress के निशाने पर Amit Shah, Randeep Surjewala ने लगाए ये आरोप | वनइंडिया हिंदी
    randeep

    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा की निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा के लिए सीधे-सीधे गृहमंत्री अमित शाह जिम्मेदारी हैं। उन्हें एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। ये मांग अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पीएम मोदी से करती है। उन्होंने आगे कहा कि हिंसा के बाद अब गृहमंत्री के इशारे पर दिल्ली पुलिस उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज करने की बजाए संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर रही है। जिससे साबित होता है कि ये बीजेपी सरकार की साजिश है।

    राहुल गांधी ने कही ये बात
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी इस हिंसा को गलत बताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुकसान हमारे देश का ही होगा। सरकार को देशहित में कृषि विरोधी कानून वापस लेना चाहिए। दूसरे ट्वीट में उन्होंने महात्मा गांधी के सिद्धांत का जिक्र करते हुए लिखा- 'विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं'।

    हिंसा में 300 से ज्यादा जवान घायल
    मंगलवार को लाल किले की ओर जाने वाले प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए थे। जिस वजह से कई जगहों पर उनकी पुलिस से झड़प हुई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 300 से ज्यादा जवान ट्रैक्टर रैली हिंसा में घायल हुए हैं। वहीं कई जवानों पर तलवार से भी वार किया गया। जिस वजह से अभी तक दिल्ली के अलग-अलग थानों में 22 केस दर्ज हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+