रांची में छात्रों के आंदोलन में उतरी CJP, अभिजीत दीपके कब पहुंचेंगे? आया बड़ा अपडेट
CJP Ranchi Protest: झारखंड में छात्रों का आंदोलन अब और तेज होता दिख रहा है। रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम पहुंची और उनके आंदोलन को समर्थन दिया। CJP के कोर सदस्य मुकेश ऑल राउंडर ने साफ कहा कि यह लड़ाई झारखंड के छात्रों के लिए अंतिम लड़ाई है।
उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग सिर्फ इतनी है कि सरकार एक परीक्षा पारदर्शी तरीके से करा दे। इसी दौरान अभिजीत दीपके के रांची आने को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया। CJP ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दीपके भी छात्रों के बीच पहुंच सकते हैं।

रांची पहुंची CJP की टीम, छात्रों को दिया समर्थन
कॉकरोच जनता पार्टी की टीम ने शनिवार को रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। टीम में CJP के कोर सदस्य मुकेश ऑल राउंडर के साथ अक्षय शिंदे, राम जाखड़, अजय चौहान और डॉ. नितिन शामिल रहे। मुकेश ने कहा कि टीम यहां केवल मंच से समर्थन देने नहीं आई है, बल्कि छात्रों के साथ बैठकर उनके आंदोलन में हर संभव सहयोग करने आई है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार छात्रों की आवाज नहीं सुनती, CJP उनके साथ खड़ी रहेगी।
ये भी पढे़ं: Neha Bora Ink Attack: 'हां, मैंने ही फेंकी', नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले शख्स का बड़ा खुलासा,क्यों फेंका?
'झारखंड की अंतिम लड़ाई', परीक्षा में पारदर्शिता की मांग
मुकेश ऑल राउंडर ने कहा कि यह लड़ाई झारखंड के छात्रों के लिए बेहद अहम है। उनके मुताबिक, इस आंदोलन से तय होगा कि आने वाले समय में झारखंड में होने वाली परीक्षाएं कितनी पारदर्शी तरीके से कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि छात्र सरकार से कोई बड़ी मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी सिर्फ यही मांग है कि कम से कम एक पेपर सही और पारदर्शी तरीके से करा दिया जाए। CJP ने छात्रों की इस मांग को जायज बताया है।
'जंतर-मंतर के 37 दिनों का अनुभव छात्रों से करेंगे शेयर'
मुकेश ऑल राउंडर ने कहा कि एक ग्रेजुएशन किया हुआ छात्र आखिर सरकार से कब तक लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, CJP की पूरी टीम उनके साथ रहेगी। उन्होंने जंतर-मंतर पर 37 दिनों तक चले अपने आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां सरकारों से लड़ने और आंदोलन को आगे बढ़ाने का जो अनुभव मिला है, उसे रांची के छात्रों के साथ साझा करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि बिना लड़े टीम यहां से वापस नहीं जाएगी।
ये भी पढे़ं: 'मोदी तुम्हारे पापा हैं ना', 'PM की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू का नया वीडियो वायरल, BJP समर्थकों का उड़ाया मजाक
अभिजीत दीपके कब आएंगे रांची? CJP ने दिया अपडेट
रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके क्या छात्रों से मिलने पहुंचेंगे? इस पर मुकेश ऑल राउंडर ने बताया कि दीपके की तबीयत फिलहाल खराब है। हालांकि, अगर छात्र उनसे रांची आने की मांग करते हैं तो वह भी यहां पहुंच सकते हैं। मुकेश ने कहा कि CJP किसी राजनीतिक एजेंडे के साथ नहीं आई है। उनका मकसद छात्रों की लड़ाई में साथ खड़ा होना और उनकी आवाज को मजबूती देना है।


Click it and Unblock the Notifications
