'मोदी तुम्हारे पापा हैं ना', 'PM की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू का नया वीडियो वायरल, BJP समर्थकों का उड़ाया मजाक

CJP Protest Viral Girl Neeshu New Video: जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र प्रदर्शन के बाद चर्चा में आई छात्रा नीशू एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा एक नए वायरल वीडियो को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में नीशू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी समर्थकों पर टिप्पणी करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले भी नीशू एक वायरल दावे को लेकर चर्चा में थीं, जिसमें नीशू ने कहा था कि प्रदर्शन में शामिल होने के बाद मकान मालिक ने उन्हें और उनके परिवार को घर से निकाल दिया। बाद में नीशू ने अपने पिता के साथ वीडियो जारी कर उस दावे को पूरी तरह गलत बताया था और पुराने वीडियो को मजाक बताया था।

CJP Protest Viral Girl Neeshu New Video

अब नीशू का एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो प्रदीप मैखुरी नाम के एक X यूजर ने पोस्ट किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "मोदी जी की तेरहवीं की सोमसे खिलाने वाली को फिर हुई खुजली, अब लगता है लठ बजाने ही पड़ेंगे, ये बहुत बोलती है।"

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में 'मोदी की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू का बुरा हाल, पैसों के लिए कर रही गलत काम! कहा-मजबूरी है

वीडियो में क्या कहती सुनाई दे रही हैं नीशू?

वायरल वीडियो में नीशू कहती सुनाई देती हैं, आज सुबह उठकर एक बात याद आई कि पुलिस प्रशासन तुम लठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं। मोदी जी तुम लठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं। ऐसा कहने वाले लोगों के ऊपर भी लठ बजे। कहते हैं कि देर है, अंधेर नहीं। इसलिए मोदी जी जो तुम्हारे पापा हैं ना, इन्होंने तुम्हारे ऊपर लठ बजवा दिए। और हां, यूजीसी वापस करके ही घर लौटना, ठीक है?" वीडियो में दिए गए इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि वायरल वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में वीडियो किस मौके का है और किस संदर्भ में बनाया गया था, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से वायरल हुआ था कि जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने के बाद मकान मालिक ने नीशू और उनके परिवार को घर से निकाल दिया। नीशू ने खुद वीडियो बनाकर ये सब बताया था। बाद में वो अपनी बात से पलट गई और कहा की वो वीडियो एक मजाक था।

क्या है 'मोदी की तेरहवीं' का मुद्दा?

जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान नीशू चर्चा में आई थी। उन्होंने प्रोटेस्ट के दौरान ब्लॉग बनाते हुए समोसा दिखाते हुए कहा था कि "अगर आपको मोदी की तेरहवीं का खाना खाना है तो भी आप यहां आ सकते हैं।" इसके बाद नीशू को जमकर ट्रोल किया गया था। इसके बाद भी नीशू के कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मोदी की तेरहवीं मनाने वाली लड़की को मकान मालिक ने दिखाई औकात! रोकर लगाई मदद की गुहार, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+