Ranchi-Delhi Air Ambulance Crashes: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, 7 लोग थे सवार

Ranchi-Delhi Air Ambulance Crashes: झारखंड में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रांची-दिल्ली एयर एंबुलेंस, जिसमें सात लोग सवार थे, रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद चतरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दो पायलट, डॉक्टर, मरीज समेत सात की दर्दनाक मौत हो गई है।

यह एयर एंबुलेंस चार्टर्ड रांची से उड़ान भरने के बाद अगले एयर ट्रैफिक कंट्रोल स्टेशन से संपर्क स्थापित करने में सफल रहा था। हालांकि, कंट्रोल सौंपे जाने के तुरंत बाद, विमान से संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान ने रांची हवाई अड्डे से फिर कोई संपर्क नहीं साधा। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के सूत्रों ने बात की पुष्टि की है कि उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही विमान रडार से गायब हो गया था।

Ranchi-Delhi Air Ambulance Crashes

DGCA द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 23 फरवरी को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का Beechcraft C90 (VT-AJV) एयर एम्बुलेंस विमान झारखंड के चतरा जिले की कसारी पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ इसमें दो क्रू सदस्य समेत सात लोग सवार थे विमान ने रांची से रात 7:11 बजे उड़ान भरी। 7:34 बजे वाराणसी से 100 NM दक्षिण-पूर्व में इसका कोलकाता से संचार-रडार संपर्क टूटा।

घटनास्थल पर पहुंचा बचाव दल

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की तलाश और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। DGCA ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम भी मौके पर रवाना की है। चतरा के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस दल भी घटना स्थल पर पहुंच गया है।

एयर एंबेलेंस में सवार 7 लोगों की हुई मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में 41 वर्षीय मरीज संजय कुमार प्रमुख हैं। विमान के पायलट विवेक विकास भगत और सवराजदीप सिंह भी मारे गए। पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और अटेंडेंट अर्चना देवी व धुरु कुमार भी उन सात लोगों में शामिल थे जिनकी इस दुर्घटना में मृत्यु हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+