तो अगले महीने कश्मीर में शादी करने जा रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, क्या है सच?

मुंबई। पिछले काफी वक्त से बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट एक-दूसरे से प्यार करते हैं और जल्द शादी करना चाहते हैं, दोनों के परिवार वालों को भी ये रिश्ता कबूल है, हालांकि दोनों ही की ओर से इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अब खबर आ रही है कि आलिया-रणबीर दोनों अगले साल विवाह बंधन में बंधेंगे और दोनों की शादी धरती का जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में होगी।

Recommended Video

    Ranbir Kapoor और Alia Bhatt अगले महीने Kashmir में लेंगे सात फेरे | वनइंडिया हिंदी
    तो अगले महीने कश्मीर में शादी करेंगे रणबीर-आलिया?

    तो अगले महीने कश्मीर में शादी करेंगे रणबीर-आलिया?

    'मुंबई मिरर' की खबर के मुताबिक रणबीर और आलिया ने अपने वर्क शेड्यूल से एक महीने की छुट्टी ली है, दोनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और दोनों कश्मीर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं, फिलहाल इस खबर के बाद दोनों की शादी की चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है, वैसे दोनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं, ये फिल्म भी अगले साल रिलीज होगी।

    आलिया-रणबीर जल्द करने वाले हैं शादी: दीपिका पादुकोण

    आलिया-रणबीर जल्द करने वाले हैं शादी: दीपिका पादुकोण

    मालूम हो कि दोनों की शादी को लेकर हाल ही में बॉलीवुड की मस्तानी और रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने एक इशारा किया था, उन्होंने एक इवेंट में आलिया-रणबीर के सामने ही बोल दिया था कि ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं, जिसे सुनकर आलिया-रणबीर समेत सभी हैरान रह गए थे।

    शादी का कार्ड भी हुआ था वायरल

    शादी का कार्ड भी हुआ था वायरल

    बीच में तो ये भी खबर आई थी कि आलिया अपने लिए लहंगा भी तैयार करवा चुकी हैं लेकिन आलिया की मां ने ऐसी किसी भी खबर को सिरे से नकार दिया था, इसके बाद दोनों की शादी का कार्ड वायरल हुआ था, जिसमें दोनों की शादी 22 जनवरी 2020 बताई गई थी, हालांकि वो भी बाद में फेक निकला था।

    फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का इंतजार

    अब देखते हैं कि मुंबई मिरर की खबर सही निकलती है या नहीं, फिलहाल दोनों की शादी के चर्चों ने दोनों की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रति भी उत्सुकता पैदा कर दी है, दोनों के फैंस दोनों को रील और रीयल दोनों ही जगह साथ-साथ देखना चाहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+