Ranbir-Alia's New Year’s vacation at Ranthambore: आलिया ने तस्वीर शेयर करके कहा-'आने वाले समय के लिए Cheers'

Ranbir-Alia's New Year's vacation at Ranthambore: बॉलीवुड की 'हाईवे' गर्ल आलिया भट्ट और 'रॉकस्टार' रणबीर कपूर अपनी फैमिली के साथ राजस्थान के 'रणथम्भोर' में न्यू ईयर का जश्न मनाने पहुंचे हैं। जैसे ही मंगलवार को दोनों का परिवार राजस्थान पहुंचा, वैसे ही ये चर्चा गर्म हो गई कि रणबीर-आलिया दोनों सगाई करके New Year पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। लेकिन इन सारी बातों पर पानी तब फिर गया, जब रणबीर के अंकल रणधीर कपूर ने इन सभी बातों को कोरी अफवाह करार दे दिया। फिलहाल रणबीर और आलिया इस वक्त परिवार के साथ पूरी तरह से 'रणथम्भोर' में मस्ती कर रहे हैं।

'आगे आने वाले समय के लिए Cheers'

'आगे आने वाले समय के लिए Cheers'

आलिया ने वहां की अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो पिंक ड्रेस में और कैप के साथ बहुत ही क्यूट दिख रही हैं, उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'आगे आने वाले समय के लिए Cheers'।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई आलिया की तस्वीर

आलिया की ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को अभी तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने आलिया की तस्वीर पर काफी अच्छे कमेंट भी किए हैं। इससे पहले भी आलिया ने अपने इंस्टा पर बहुत सारी तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्होंने 'वेलकम टू द जंगल' कैप्शन के साथ टाइगर की फोटो पोस्ट की थी।

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म को लेकर चर्चा में

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म को लेकर चर्चा में

वैसे वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया-रणबीर दोनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। तो वहीं आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में माफिया डॉन के रूप में नजर दिखाई पड़ेंगी तो वहीं बहुत सारे एड्स में नजर आने वाली आलिया को लोग एक्ट्रेस मैटेरियल कहते हैं, जो बबली करेक्टर के साथ संजिदा रोल भी निभा सकती है।

नए साल पर नई फिल्म का ऐलान

नए साल पर नई फिल्म का ऐलान

तो वहीं स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, रणबीर कपूर कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं, जिसका ऐलान वो नए साल पर करने वाले हैं। खबर के मुताबिक इस फिल्म का ऐलान बहुत ही खास तरह से होने वाला है। रणबीर इस फिल्म की अनाउंसमेंट 1 जनवरी रात 12:01 मिनट पर एक वीडियो के जरिए करने वाले हैं, गौरतलब है कि ये वीडियो टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+