नए नोटों पर प्रतिबंध से भड़के रामगोपाल यादव
रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिया आड़े हाथों, बोले पुराने नोट पर बैन करने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है
लखनऊ। सपा से निष्कासित राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने 500 और 1000 रुपए के बैन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का विरोध किया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी को अपने फैसले पर फिर से सोचना चाहिए।

500 और 2000 रुपए के नोट के बारे में बड़ा खुलासा किया अधिकारी ने
रामगोपाल यादव ने कहा कि देश में करेंसी का संकट है ऐसे हालात से निपटने के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई। उन्होने कहा कि इस योजना से पहले समुचित व्यवस्था नहीं की गई और लोगों की मेहनत की कमाई को उनसे दूर किया जा रहा है।
रामगोपाल ने कहा कि लोगों को अपनी रोजाना की जरूरतों के लिए सामान खरीदने के लिए पैसों की जरूरत होती है, पर लोगों का पैसा बैंक से निकल नहीं रहा है, लोग मजबूरन भटकने को मजबूर है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने आज गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की है कि वह 50 दिनों तक उनका साथ दें, 30 दिसंबर के बाद वह जैसा देश चाहते हैं वैसा ही देश उन्हें मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications