सवर्ण आरक्षण बिल: रामगोपाल यादव ने, पिछड़ा वर्ग के लिए रखी 54% आरक्षण की मांग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने सोमवार (7 जनवरी) को आर्थिक तौर पर कमजोर सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने ऐलान कर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बड़ा दांव चला। सरकार इस आदेश को मंजूरी दिलाने के लिए आज लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी। इसके लिए राज्यसभा की कार्यवाही को एक दिन के लिए बढ़ाया भी गया है। वहीं इस बिल पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि, पार्टी इस बिल का समर्थन करती है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ।

Ramgopal Yadav demands 54 percent reservation for other backward classes

रामगोपाल यादव ने कहा कि, ओबीसी के लिए भी अबादी के हिसाब से आरक्षण होना चाहिए था, सरकार इस लक्ष्मण रेखा (50 प्रतिशत की लिमिट) को पार कर रही है। तो ओबीसी का उनकी आबादी के हिसाब से 54 प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए, ये जो आरक्षण ला रहे हैं हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। 124 संविधान संशोधन बिल (आर्थिक आधार पर आरक्षण) का विरोध कर रही है समाजवादी पार्टी। सूत्रों का कहना है कि सरकार सभी दलों को मनाने की कोशिश में जुटी है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार यह संविधान संशोधन विधेयक ऐसे समय में ला रही है जब कुछ समय बाद ही देश में आम चुनाव होने हैं। जानकारों के मुताबिक, इस बिल के द्वारा बीजेपी सामान्य वर्ग के नाराज लोगों को चुनाव से पहले अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है। दरअसल, एससी/एसटी ऐक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने की वजह से सामान्य वर्ग में बीजेपी को लेकर नाराजगी होने की बात कही जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+