Rameshwaram Cafe Blast के पीछे इनका था हाथ, NIA ने किया खुलासा, 18 स्थानों पर की छापेमारी
Rameshwaram Cafe Blast Update: बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट के आरोपी और सह-साजिशकर्ता की पहचान कर ली गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को बताया कि मुख्य आरोपी मुसाविर हुसैन शाजिब और सह-साजिशकर्ता अब्दुल मथीन ताहाहा के रूप में पहचान की गई है। दोनों शिवमोग्गा जिले में तीर्थहल्ली निवासी हैं।
एजेंसी ने कहा कि मुख्य आरोपियों को रसद सहायता प्रदान करने वाले चिक्कमगलुरु के मुजम्मिल शरीफ को 26 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की गई थी।

फरार आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयासों के तहत, एनआईए ने कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 18 स्थानों पर तलाशी ली। आधिकारिक बयान में कहा गया कि एनआईए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में सभी के सहयोग का अनुरोध करता है।
आपको बता दें कि बीती 1 मार्च को रामेश्वरम कैफे में दोपहर 1 बजे विस्फोट को अंजाम दिया गया था। जिसमें लगभग 10 लोग घायल हो गए थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कैफे के अंदर एक बैग रखते हुए एक संदिग्ध नजर आया था। विस्फोट स्थल पर एनआईए टीम के दौरे के बाद 3 मार्च को मामला एनआईए को सौंप दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications