चिराग के बाद रमेश पोखरियाल को भी खाली करना होगा दिल्ला का बंगला, सिंधिया को किया गया है अलॉट

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: सांसद चिराग पासवान से उनके पिता मरहूम रामविलास पासवान को आवंटित सरकारी बंगले को खाली करा लिया गया है। करीब 32 साल तक लुटियंस दिल्ली के 12 जनपथ के इस बंगले में राम विलास पासवान रहे थे। राम विलास पासवान के बाद अब भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को भी सफदरजंग रोड बंगले को खाली करना होगा, जो उन्हें केंद्रीय मंत्री रहते अलॉट हुआ था। इस बंगले में अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब रहेंगे।

 delhi

रमेश पोखरियाल को 2019 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाए जाने के बाद ये सरकारी बंगला आवंटित किया गया था। मंत्रिमंडल विस्तार में उनको मंत्रिपद से हटा दिया गया था। अब वो सिर्फ सांसद हैं, ऐसे में उनको बंगला खाली करना होगा। इस बंगले को कैबिनेट विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रीय उड्डयन मंत्री बनाए जाने के बाद उनको आवंटित किया जा चुका है। जिसे अगले हफ्ते उत्तराखंड के पूर्व सीएम पोखरियाल खाली कर देंगे। जिसके बाद सिंधिया यहां शिफ्ट होंगे।

सिंधिया का बंगले से खास नाता

लुटियंस दिल्ली में सफदरजंग मकबरे के पास 27, सफदरजंग रोड कॉर्नर बंगले का सिंधिया परिवार से खास नाता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के दिवंगत पिता, कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया जब केंद्र में मंत्री थे तो उनको ये बंगला आवंटित किया गया था, उनकी मौत के बाद भी परिवार इसी में रहता रहा। ज्योतिरादित्य जब कांग्रेस सरकार में मंत्री बने तो उनके पास यही बंगला रहा। 2019 तक सिंधिया इसी बंगले में थे लेकिन लोकसभा चुनाव हराने के बाद सरकार ने उनसे यह बंगला खाली करा लिया गया। सिंधिया के भाजपा में जाने और मंत्री बनने के बाद उन्होंने इसी बंगले को फिर से अपने लिए मांगा और अब उनको ये बंगला मिलने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+