रामदेव की लालू से अपील, कहा मोदी के लिए छोड़ें कांग्रेस का साथ

रामदेव ने लालू प्रसाद से अपील की है कि वो कांग्रेस का साथ छोड़कर मोदी का साथ दें। उन्होंने कहा कि वो एक आदर्श यदुवंशी की भूमिका निभाते हुए मोदी को देश का अगला पीएम बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दें।
बाबा हमेशा से ही मोदी के धर्मनिरपेक्षता और उनकी छवि का प्रचार करते रहे है। मोदी के धुर विरोधी नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए रामदेव ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए कोई कुछ भी बयान दे पर देश की हवा यहां के सवा सौ करोड़ लोग तय करते हैं, न कि कोई राजनीतिक दल और कोई व्यक्ति। रामदेव ने ऐलान किया कि मोदी को पीएम बनाने के लिए घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वो मार्च से अभियान शुरु कर मोदी के लिए समर्थन जुटाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications