दिल्ली के बाद अब इस राज्य में भी दिवाली पर बैन हो सकते हैं पटाखे
दिल्ली की तरह अब इस राज्य में भी लग सकताहै दिवाली पर पटाखों पर बैन
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम का कहना है कि वो दिल्ली की तरह महाराष्ट्र में भी दिवाली से पहले पटाखों की बिक्री पर बैन चाहते हैं। कदम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली में पटाखों की ब्रिकी पर बैन को वो अच्छा फैसला मानते हैं और चाहते हैं कि पर्यावरण के हित में महाराष्ट्र में भी पटाखो पर बैन लगाया जाए। कदम ने कहा कि इसको लेकर वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात करेंगे और उनसे गुजारिश करेंगे कि अगर मुमकिन हो सके तो राज्य में पटाखे बेचने पर बैन लगाया जाए।
Recommended Video


आपको बता दें कि दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला देते हुए दिल्ली-एनसीआर में पटाखो की बिक्री पर रोक लगा दी है। पटाखो की बिक्री को लेकर 11 नवंबर 2016 का रोक का आदेश बरकरार रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में 1 नवंबर तक पटाखों की बिक्री बैन करने का आदेश दिया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने सभी स्थायी और अस्थायी लाइसेंसों को निलंबित कर दिया है। 1 नवंबर से पटाखे बिक सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि एक बार ये टेस्ट करना चाहते हैं कि दिवाली पर किस तरह के हालात होंगे।
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का जहां कुछ लोग स्वागत कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसके विरोध में भी हैं। पर्यावरणविद् इसे एक बेहतर फैसला बता रहे हैं और कह रहे हैं कि इससे प्रदूषण कम होगा। वहीं कुछ लोग इसे त्योहारों पर बेवजह की बंदिश कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications