गो-कोरोना-गो वाले मंत्री जी ने राहुल गांधी को लेकर अब कह दी ऐसी बात, मच गया हंगामा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह से सदन में सरकार को आड़े हाथ लिया था, उसके बाद काफी हंगामा हुआ था। हिंदुओं को लेकर दिए गए उनके बयान पर काफी हंगामा हुआ, जिसके बाद उनके बयान को सदन की कार्रवाई से हटा दिया गया।
राहुल गांधी के बयान के बाद अब केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने विवादित बयान दिया है। आठवले ने राहुल गांधी को आतंकवादी बता दिया है। राहुल गांधी ने कहा था कि खुद को हिंदू बताने वाले लोग हिंसा और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। जिसपर आठवले ने राहुल गांधी को आतंकवादी बता दिया।

रामदास आठवले ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदुओं को आतंकवादी कहा, लेकिन वो खुद आतंकवादी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर आरोप लगाना गतल है। राहुल गांधी हिंदू समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल गांधी के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आपत्ति जताते हुए कहा था कि हिंदू समाज को हिंसक कहना यह गंभीर विषय है। बता दें कि सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने काफी हमलावर दिखे।
राहुल गांधी ने कहा कि जो खुद को हिंदू कहते हैं वह 24 घंटे नफरत और हिंसा फैलाते हैं। आप लोग हिंदू नहीं हैं। हिंदू कभी भी हिंसा नहीं करता है। वह नफरत और डर नहीं फैलाता है। जिसके बाद सदन में भारी हंगामा शुरू हो गया और नारेबाजी होने लगी।
राहुल गांधी के बयान के बाद सदन में माफी की मांग होने लगी। सत्ता पक्ष की ओर से मांग की गई कि राहुल अपने बयान पर माफी मांगे। जिसपर राहुल ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं हैं। आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। अमित शाह ने कहा कि करोड़ो लोग खुद को हिंदू कहने पर गर्व करते हैं। क्या ये लोग हिंसा करते हैं, राहुल गांधी को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications