अठावले से अमित शाह ने कहा- 'चिंता मत करो, BJP-शिवसेना मिलकर महाराष्ट्र में बनाएंगे सरकार'
Recommended Video
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी उठापठक के बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि, मैंने बीजेपी-शिवसेना के बीच चल रही तकरार को खत्म करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष से मध्यस्था के लिए कहा था, तब उन्होंने कहा था कि, राज्य में दोनों पार्टियां मिलकर राज्य में सरकार बनाएंगी। बता दें अब राज्य में बीजेपी औऱ शिवसेना अलग हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी असमंजस की स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से अपील की गई है कि वे इस संबंध में कुछ करें। रविवार सुबह सर्वदलीय बैठक के बाद जब पीएम मोदी और अमित शाह निकल रहे थे, तब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उनसे कहा कि, महाराष्ट्र को लेकर कुछ किया जाना चाहिए। यहां भाजपा और शिवसेना की सरकार बनना चाहिए। हो सके तो शिवसेना को एकाध साल के लिए मुख्यमंत्री पद दे दिया जाना चाहिए।
अठावले ने कहा कि, तो अमित शाह ने मुझसे कहा कि चिंता मत कीजिए, बीजेपी-शिवसेना सरकार बनाने साथ आ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अठावले की बात सुनकर पीएम मोदी मुस्कुराए, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अठावले का मानना है कि अमित शाह चाहें तो महाराष्ट्र में सरकार बन सकती है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर लंबे समय से उठापटक जारी है। यहां तक कि किसी पार्टी के सरकार नहीं बना पाने के चलते राष्ट्रपति शासन लगा गया है।
बता दें, महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था और 24 अक्टूबर को सभी 288 सीटों के लिए मतगणना हुई थी। भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीटें मिली थीं, जबकि शिवसेना को 65, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 64 और कांग्रेस को 44 सीटों से संतोष करना पड़ा था। इसके बाद से अब तक साफ नहीं हो सका कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications