'कांग्रेस के बागी' संजय निरुपम को BJP की इस सहयोगी पार्टी ने दिया शामिल होने का ऑफर
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने बागी रुख अपना लिया है। वह कांग्रेस आलाकमान से टिकट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे हैं। गुरूवार को उन्होंने ट्वीट करके अपनी नाराजगई जताई थी। संजय निरुपम ने कांग्रेस आलाकमान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगो में समझ की कमी है। कांग्रेस नेता का यह भी कहना है कि पार्टी ने योग्य लोगो के साथ न्याय नहीं होता है। इतना ही नहीं संजय निरुपम ने दबी जुबान में पार्टी से अलग होने का भी संकेत दे डाला। संजय निरुपम ने कहा है कि वह अभी कांग्रेस नहीं छोड़ रहे लेकिन ऐसा चलता रहा तो वह ज्यादा दिन पार्टी में नहीं रह पाएंगे। कांग्रेस नेता के बागी तेवरों को देखते हुए केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता रामदास अठावले ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है।

एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए अठावले ने कहा कि 'मुझे लगता है कि अगर उन्हें दूसरी पार्टी ज्वॉइन करनी है तो मेरे हिसाब से उन्हें आरपीआई में शामिल हो जाना चाहिए क्योंकि बीजेपी और शिवसेना में पहले से ही नेताओं की भीड़ है। अगर वे ऐसा करते हैं तो उनका एक अच्छा उपयोग हो सकता है। मैं संजय निरुपम को ऑफर देना चाहता हूं कि आप रिपब्लिकन पार्टी में आइए और आपका पूरा सम्मान किय जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने तो आपका सम्मान नहीं सिर्फ अपमान किया है। वहां रहने का कोई फायदा नहीं है इसलिए आप आरपीआई में आइए।'
संजय निरुपम ने लगाए हैं गंभीर आरोप
संजय निरुपम ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी से जुड़े लोगो को पार्टी में नजरअंदाज किया जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस बर्बाद हो जाएगी। संजय निरुपम ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर जमकर हमला बोला है। निरुपम ने कहा है कि मैंने 4 सीटों पर उम्मीदवारों के लिए सिफारिश की थी।
मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे से उनकी मुलाकात भी करवाई थी लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनसे बात तक नहीं की। संजय निरुपम का कहना है कि उनके मुताबिक उम्मीदवारी में मुस्लिम उम्मीदवारों को भी जगह मिलनी चाहिए थी। उन्होंने पार्टी आलाकमान पर मुस्लिम को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस का पूरा मॉडल ही दोषयुक्त है।












Click it and Unblock the Notifications