Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'गांधी के संदेश की वजह से ही देश कष्‍ट सह रहा', रामायण के लक्ष्‍मण ने ये क्‍या कह दिया कि लोगों का चढ़ा पारा

Ramayana Laxman statement on Gandhi Jayanti 2024: 2 अक्‍टूबर को जब राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की जयंती देश ही नहीं दुनिया के कोने-कोने में मनाई जा रही थी। आयोजनों में गांधी जी के द्वारा दिए गए संदेश समाज को अहिंसा और सत्‍य की राह दिखाने वाले बता कर उन्‍हें सम्‍मान अर्पित किया जा रहा था। तभी टीवी के प्रसिद्ध सीरियल रामायण में लक्ष्‍मण का किरदार निभाने वाले एक्‍टर ने वीडियो जारी कर महात्‍मा गांधी के संदेश पर ऐसा कुछ कह डाला जिससे सोशल मीडिया पर लोग आग-बबूला हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर रामायण के लक्ष्‍मण यानी एक्‍क्‍टर सुनील लहरी का विवादित वीडियो देखकर लोग उन्‍हें भला-बुरा कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनकी बात पर सहमति भी जता रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर रामायण के लक्ष्‍मण यानी सुनील लहरी ने ऐसा क्‍या कहा जिससे महात्‍मा गांधी के प्रशंसक भड़क उठे हैं।

gandhi

दरअसल, एक्‍टर सुनील लहरी ने ये वीडियो 2 अक्‍टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्‍त्री के जन्‍मदिन पर एक्‍स पर शेयर किया है। जिसमें एक्‍टर ने देश की दो महान विभूतियों को उनकी जयंती पर नमन किया और कहा आज 2 अक्‍टूबर को दो महान हस्तियां की जयंती है जिन्‍हें देश हमेशा याद रखेगा।

गांधी जी के संदेश पर सुनील लहरी ने क्‍या कहा?

इसके साथ ही एक्‍टर सुनील लहरी ने इसके साथ ही लिखा एक महान हस्‍ती लाल बहादुर शास्‍त्री जिन्‍होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया और दूसरे महात्‍मा गांधी जी जिन्‍होंने हमें तीन बंदर दिए और कहा कुछ मत बोलो, कुछ मत देखो, कुछ मत सुनो। ये ही वजह है कि आज हमारा देश कष्‍ट उठा रहा है और जुल्‍़म सह रहा।

गांधी ने ने यहां तक कहा कि अगर कोई एक गाल पर थप्‍पड़ मारे तो उसके दूसरे थप्‍पड़ के लिए अपना दूसरा गाल सामने कर दो।

भड़का लोग, बोल-...शर्म आनी चाहिए'
रामायण के लक्ष्‍मण सुनील लहरी का ये वीडियो देखते ही लोगों का गुस्‍सा चौथे आसमान पर पहुंच गया एक यूजर ने ये तक कह दिया "गांधी जी के बारे में इतना घटिया बोलते हुए आप को शर्म आनी चाहिए एक पार्टी से कुछ चुनावी टिकट या कुछ सम्मान पाने के लिए आप को इतना गिरना शोभा नही देता है"

आप क्‍यों नहीं देश के लिए कुछ कर रहे?

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा सुनील लहरी आप तो हमारे देश के लिए तो कुछ नहीं कर रहे हैं। जबकि अब हम आपने दुश्मन को चाल को देखते हैं सुनते हैं और जवाब भी अछे तरह से दे रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा मैं आपकी भावनाओं की कद्र करता हूं, हम लोकतांत्रिक देश के निवासी हैं,हर किसी के पास किसी भी व्यक्ति के बारे में अपने विचार व्यक्त करने का अपना दृष्टिकोण होता है, हो सकता है जो आपके लिए सही है वह मेरे लिए गलत हो।

क्‍या है गांधी जी का संदेश

गांधी के तीन बंदर, जो अपनी आंखें, कान और मुंह बंद किए नजर आते हैं एक महान संदेश है कि कोई बुराई न देखें, कोई बुराई न सुनें और कोई बुराई न बोलें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+